फुटबॉल

इंग्लिश प्रीमियर लीग : टोटेनहम ने लीवरपूल से रोमांचक ड्रॉ खेला

स्ट्राइकर हैरी केन के गोल की बदौलत टोटेनहम हॉट्स्पर ने लीवरपूल के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। प्रीमियर लीग में यह केन का 100वा गोल है.....
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Apr 2021, 11:36 PM IST
harry_kane_1.jpg

नई दिल्ली। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 26वें दौर के मुकाबले के अंतिम क्षणों में स्टार स्ट्राइकर हैरी केन के गोल की बदौलत टोटेनहम हॉट्स्पर ने लीवरपूल के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। प्रीमियर लीग में यह केन का 100वा गोल है।

एनफील्ड में रविवार को खेले गए इस मैच में लीवरपूल शुरू से हावी नजर आई और मोहम्मद सलाह ने तीसरे मिनट में गोल कर मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में टॉटेनहम ने वापसी करने की कोशिशें तेज कर दीं। 80वें मिनट में विक्टर वान्यामा ने गोल कर मेहमान को बराबरी पर ला खड़ा किया।

इसके बाद रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया जब केन ने 87वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करने का मौका गंवा दिया और सलाह ने अंतिम क्षणों (90+1) में गोल कर लीवरपूल को फिर से बढ़त दिला दी। इसके बाद केन ने इंजुरी टाइम (90+5) में पेनल्टी से गोल कर मेहमान टीम की हार टाल दी।

चौथे स्थान पर वेस्ट हैम
टॉटनहम 32 मैचों में 50 प्वाइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है। उसके चौथे स्थान पर काबिज वेस्ट हैम से केवल 5 प्वाइंट्स ही कम हैं। जबकि एवर्टन इससे एक गेम ही कम खेला और वह पांचवें स्थान पर है।

Updated on:
17 Apr 2021, 11:36 PM IST
Published on: