फुटबॉल

Happy Birthday Lionel Messi: इस बार लियोनल मेसी के निशाने पर 68 साल पुराना विश्‍व रिकॉर्ड, 4 गोल दागते ही पछाड़ देंगे रोनाल्‍डो और एम्बाप्पे को

Lionel Messi Birthday: अर्जेंटीना के स्‍टार फुटबॉलर लियोनल मेसी आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। FIFA World Cup 2026 में वह उम्र को मात देते हुए अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं। इस बार वह सिर्फ दो मैचों में 5 गोल दाग चुके हैं। ऐसे में उनके निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड हैं।
2 min read
Jun 24, 2026
Lionel Messi Birthday
ऑस्ट्रिया के खिलाफ गोल करने का जश्‍न मनाते लियोनल मेसी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CrewsMat10)

Lionel Messi 39th Birthday: अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जितने वाले आइकॉन लियोनल मेसी आज 24 जून को 39 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी युवा स्‍टार फुटबॉलर से कही आगे हैं। मेसी ने उम्र के पड़ाव का पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्‍यादा गोल दागने का महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब उनके निशाने पर एक एडिशन में सबसे ज्‍यादा गोल दागने वाले रिकॉर्ड होंगे। वह इस सीजन में चार और गोल करते ही फ्रांस के कलियन एमबाप्‍पे और ब्राजील के रोनाल्‍डो को पीछे छोड़ देंगे। अगर वह इस टूर्नामेंट में 9 गोल और करते हैं तो 1958 में बना सबसे ज्‍यादा गोल करने कीर्तिमान भी ध्‍वस्‍त कर देंगे।

ऑस्ट्रिया के खिलाफ किया कमाल

बता दें कि अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना के अभियान के पहले मैच में लियोनल मेसी ने अपनी पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक बनाई और उसके बाद से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके बाद दूसरे मैच में उन्‍होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागे और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्‍यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके दो गोल की मदद से ही अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। अब ग्रुप जे में उनका अगला मुकाबला 28 जून को जॉर्डन से होगा।

अब निशाने पर एक एडिशन में सबसे ज्‍यादा गोल का रिकॉर्ड

मेसी मौजूदा एडिशन के सिर्फ दो मैचों में पांच गोल दाग चुके हैं। अब वह 4 गोल और दागते ही फ्रांस के कलियन एम्‍बाप्‍पे का चार पुराना और ब्राजील के रोनाल्‍डो का 24 साल पुराना एक एडिशन में सबसे ज्‍यादा 8-8 गोल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। क्‍या आप जानते हैं कि वर्ल्‍ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्‍यादा गोल दागने का रिकॉर्ड फ्रांस के जस्‍ट फोंटेन के नाम दर्ज है।

उन्‍होंने 1958 के एडिशन में कुल 13 गोल किए थे। मेसी ने जिस तरह से इस सीजन का आगाज किया है, अगर वैसा ही प्रदर्शन आगे भी करते हैं, तो वह 68 साल पुराना ये रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।

फीफा वर्ल्‍ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीदेशगोलवर्ष
1जस्ट फोंटेनफ्रांस131958
2शांडोर कोचिशहंगरी111954
3गर्ड म्यूलरपश्चिम जर्मनी101970
4एडेमिरब्राजील91950
4यूसेबियोपुर्तगाल91966
6गिलर्मो स्टाबिलेअर्जेंटीना81930
6रोनाल्डोब्राजील82002
6कलियन एमबाप्पेफ्रांस82022

अपनी टीम के लिए सभी पांच गोल दागने वाले दूसरे खिलाड़ी

मेसी ने टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए सभी पांच गोल किए हैं। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के इतिहास के सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही एडिशन में अपने देश के पहले पांचों गोल दागे हैं। इससे पहले 1994 में रूस की ओर ओलेग सालेंको ने भी पांच गोल ही दागे थे।

फीफा वर्ल्‍ड कप के इतिहास में सबसे ज्‍यादा गोल

अपना 39वां बर्थडे मना रहे मेसी ने 71 टच किए, जो 1966 के बाद वर्ल्‍ड कप मैच में 50 से ज्‍यादा टच करने वाले सबसे उम्रदराज स्ट्राइकर हैं। मेसी के दो गोल ने न सिर्फ टीम को मैच जिताया, बल्कि वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्‍यादा गोल करने वाले फुटबॉलर भी बन गए। इस मामले में मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा है। अब मेसी के वर्ल्‍ड गोल की संख्‍या सबसे ज्‍यादा 18 हो गई है।

Updated on:
24 Jun 2026 09:26 am
Published on:
24 Jun 2026 06:42 am