
Neymar vs Orjan Nyland Controversy: न्यू यॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में ब्राजील को नॉर्वे के हाथों 1-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में एर्लिंग हालैंड के दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, मैच के आखिरी पलों में ब्राजील को एक पेनल्टी मिली, जिसके दौरान नेमार जूनियर और नॉर्वे के गोलकीपर ओरिजन नाइलैंड के बीच मैदान पर जबरदस्त ड्रामा और तीखी बहस देखने को मिली।
दरअसल, नॉर्वे के गोलकीपर नाइलैंड बेहतरीन फॉर्म में थे और उन्होंने मैच में पहले ही ब्रूनो गुइमारेस की एक पेनल्टी रोक दी थी। जब नेमार पेनल्टी शॉट लेने आए, तो नाइलैंड ने उन्हें डराने और उनका ध्यान भटकाने के लिए माइंड गेम्स खेलना शुरू किया।
मीडिया रिपोर्ट्स (DAZN) के मुताबिक, जब गोलकीपर नेमार को स्लेज करने की कोशिश कर रहा था, तो नेमार ने बड़े शांत अंदाज में उससे बार-बार पूछा, 'बताओ कहां मारूं? तुम्हे किस तरफ शॉट चाहिए?' इस पर गोलकीपर नाइलैंड ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहा, 'मैं इसे रोक दूंगा, मैं तुम्हारा शॉट रोक कर दिखाऊंगा।'
इसके बाद नेमार ने बेहद आराम से गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया और गोलकीपर का घमंड चूर कर दिया। गोल करने के तुरंत बाद नेमार गोलकीपर की तरफ मुड़े और उंगली दिखाकर बोले, 'मुझसे नहीं! मुझसे नहीं…(Not to me)!' नेमार ने साफ कर दिया कि उनके सामने ये साइकोलॉजिकल ट्रिक्स काम नहीं करेंगी।
नेमार ने गोलकीपर से अपना पर्सनल मुकाबला तो जीत लिया, लेकिन यह गोल ब्राजील को हार से नहीं बचा सका क्योंकि यह मैच का आखिरी समय (स्टॉपेज टाइम) था। हालैंड के दो गोलों की वजह से नॉर्वे यह मैच 2-1 से जीत गया। इस ऐतिहासिक हार के बाद 34 साल के नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया।
चोट से परेशान नेमार इस वर्ल्ड कप में सिर्फ दो मैच खेल पाए और इसी के साथ ब्राजील के लिए उनके 16 साल के शानदार सफर का अंत हो गया।