फुटबॉल

आखिरी मिनटों में गोल खाना दुखद क्षण : एफसी गोवा कोच फेरांडो

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ई के इस मुकाबले में जॉर्ज ओर्टिज ने तीसरे मिनट में ही गोल करके गोवा को 1-0 की बढ़त दिला दी थी।
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2021, 12:28 AM IST
football.jpg

नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग (ISL) क्लब एफसी गोवा के कोच जुआन फेरांडो ने कहा है कि एएफसी चैंपियंस लीग (एसीएल) के ग्रुप चरण के अपने पांचवें मुकाबले में कतर के अल रेयान क्लब के खिलाफ अंतिम मिनटों में गोल खाना दुखद है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ई के इस मुकाबले में जॉर्ज ओर्टिज ने तीसरे मिनट में ही गोल करके गोवा को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। मेजबान टीम ने इस बढ़त को आखिर तक कायम रखा। लेकिन 89वें मिनट में अली फरीदून ने शानदार गोल करके अल रेयान को 1-1 की बराबरी दिला दी।

फेरांडो ने मैच के बाद कहा, ‘यह काफी मुश्किल है जब आप आखिरी मिनटों हारते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हम बहुत मजबूत टीमों के खिलाफ खेल रहे है। पसोर्पोलिस, अल वहदा और अल रेयान जैसी टीमों के खिलाफ खेलना शानदार है।’ उन्होंने कहा, ‘गोल खाने से पहले हमें सुधार करने की जरूरत है। हममें और अन्य टीमों में यही फर्क है। हमारे खिलाडिय़ों के लिए आखिरी क्षणों में गोल खाना बेहद ही बुरा अनुभव रहा।’ फेरांडो ने कहा कि भारत इस समय मुश्किल चुनौतियों का सामना कर रहा है और वे इस मैच को भारतीयों के लिए जीतना चाहते थे।

उन्होंने कहा, ‘इस समय भारत में स्थिति बहुत मुश्किल है। हम सोच रहे थे कि अगर हम जीत गए तो यह भारत के लोगों के लिए एक अच्छा पल होगा, क्योंकि खिलाडिय़ों के लिए यह बहुत मुश्किल समय है। वे भारत के लिए खेलने के बारे में बात कर रहे थे क्योंकि मुझे पता है कि यह कठिन समय है। लेकिन हमने आखिरी मिनट में मौका गंवा दिया। यह फुटबॉल है।’ गोवा इस समय पांच मैचों में तीन अंकों के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर है। एफसी गोवा को अपना अगला मैच अल वहदा के खिलाफ 30 अप्रैल को खेलना है। फेरांडो ने अगले मैच को लेकर कहा, ‘‘निश्चित रूप से हमें सुधार की जरूरत है, हमें अल वहदा के खिलाफ अगला मैच खेलना है।’

यह भी जानें -IPL 2021 Points Table

यह भी जानें -IPL 2021 Purple Cap Holders List

यह भी जानें -IPL 2021 Orange Cap Holders List

Published on: