फुटबॉल

टोक्यो ओलंपिक के लिए महिला फुटबॉल के मुकाबले घोषित

टोक्यो ओलंपिक (tokyo olympic) के लिए महिला फुटबॉल मुकाबले बुधवार को घोषित कर दिए गए। ड्रॉ के अनुसार, पहले मैच में अमेरिका का सामना स्वीडन से होगा.....
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2021, 7:59 PM IST
football.jpg

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (tokyo olympic) के लिए महिला फुटबॉल मुकाबले बुधवार को घोषित कर दिए गए। ड्रॉ के अनुसार, पहले मैच में अमेरिका का सामना स्वीडन से होगा। महिला वर्ग में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें चार-चार टीमों के तीन ग्रुप में बांटा गया है। मेजबान जापान को ग्रुप ई में कनाडा, ब्रिटेन और चिली के साथ रखा गया है।

अमेरिका की टीम जनवरी 2019 के बाद से एक भी मैच नहीं हारी है। स्वीडन ने 2019 विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल किया था। चिली की महिला फुटबाल टीम का यह पहला ओलंपिक होगा। टीम 2019 में अपना पहला विश्व कप खेल चुकी है।

टूर्नामेंट के लिए ग्रुप-ई में जापान, कनाडा, ब्रिटेन, चिली को जबकि ग्रुप-एफ में चीन, ब्राजील, जाम्बिया और नीदरलैंडस को रखा गया है। वहीं, ग्रुप-जी में स्वीडन, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल है।

Published on: