गैजेट

Airtel के इन तीन नए रोमिंग पैक से 20 देशों में ऐसे उठाएं फायदा

इन पैक्स में मुफ्त अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, आउटगोइंग कॉल मिनट्स और एसएमएस मिलते हैं।

2 min read
Airtel ने पेश किए 3 इंटरनैशनल रोमिंग पैक, दुनियाभर के 20 देशों में होंगे वैध

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपना 3 Foreign Pass पैक लॉन्च किया है। कंपनी का यह पैक प्रीपेड ग्राहकों के लिए है, जो इंटरनैशनल रोमिंग वॉयस पैक्स है। यह पैक्स दुनियाभर के 20 देशों में वैध होगा। इन पैक्स में मुफ्त अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, आउटगोइंग कॉल मिनट्स और एसएमएस मिलते हैं। कंपनी के इन पैक्स की कीमत क्रमश: 196, 296, 446 रुपये है। यह पैक्स यूएई, नेपाल, बांग्लादेश, सऊदी अरब, यूएसए, कतर, कुवैत, मलयेशिया जैसे 20 देशों में मान्य होंगे।

ये भी पढ़ें

सस्ती कीमत के साथ 10.or D2 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें ऑफर्स

Airtel 196 रुपये पैक

कंपनी का यह इंटरनैशनल रोमिंग वॉयस पैक की वैधता 7 दिनों की है। यह प्रीपेड पैक ग्रहकों के लिए 20 देशों में उपलब्ध होगा। इसमें 20 मिनट वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस पैक में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, आउटगोइंग कॉल मिनट्स और एसएमएस की सुविधा मिलती है।

Airtel 296 रुपये पैक

इस पैक में ग्राहक को 40 मिनट वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। कंपनी का यह पैक भी ग्रहकों के लिए 20 देशों में उपलब्ध होगा। इस पैक में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, आउटगोइंग कॉल मिनट्स और एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस पैक की वैधता 30 दिनों की है।

Airtel 446 रुपये पैक

एयरटेल के 446 रुपये वाले पैक की वैधता पूरे 90 दिनों की है। कंपनी के इस पैक में 75 मिनट वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ग्राहकों के लिए यह पैक20 देशों में उपलब्ध होगा। इसके अलावा इस पैक में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, आउटगोइंग कॉल मिनट्स और एसएमएस की सुविधा मिलती है।

ये भी पढ़ें

सिर्फ 2,974 रुपये में आपका हो जाएगा iPhone X, जानें कैसे
Updated on:
23 Aug 2018 05:44 pm
Published on:
22 Aug 2018 04:17 pm
Also Read
View All