गैजेट

Airtel ने 195 रुपये का नया प्रीपेड प्लान किया लॉन्च

इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिलेगी।
2 min read
Feature image

नई दिल्ली: भारती airtel ने अपना नया प्लान पेश किया है। कंपनी का ये प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है, जिसकी कीमत 195 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिलेगी। लेकिन एसएमएस का लाभ यूजर्स को नहीं मिलेगा। आइए कंपनी के इस नए प्लान को विस्तार से जानते हैं।

Airtel 195 रुपये प्लान

कंपनी के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 35 जीबी डेटा की सुविधा मिल रही है। इसका मतलब ये हुआ कि रोजाना यूजर्स को 1.25 जीबी डेटा दिया जाएगा। वहीं एयरटेल का 195 रुपये वाला प्लान सिर्फ कुछ सर्कल में ही उपलब्ध है जिसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और दूसरे राज्य शामिल हैं। बता दें एयरटेल का प्लान माय एयरटेल एप पर मौजूद नहीं है हालांकि इसे एयरटेल की वेबसाइट से जरूर लिया जा सकता है।

Airtel 398 रुपये प्लान

इससे पहले एयरटेल ने 398 रुपये वाला प्लान पेश किया था। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलेगा। इसके अलावा रोजाना 1.5 जीबी 3 जी व 4 जी डाटा की सुविधा मिलेगी। यानी यूजर्स को कुल 105 जीबी डाटा का फायदा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को 90 लोकल और नेशनल एसएमएस भी दिया जा रहा है। कंपनी के इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है।

Published on:
21 Oct 2018 11:10 am