गैजेट

Amazon पर Samsung Days Sale शुरू, 5000 रुपये तक कम हुए इन स्मार्टफोन्स के दाम

Amazon पर 4 दिनों तक चलने वालेे इस सेल में सैमसंग के स्मार्टफोन्स केे अलावा कई प्रॉडक्ट्स पर ऑफर मिल रहा है।
2 min read
samsung
Amazon पर Samsung Days Sale शुरू, 5000 रुपये तक कम हुए इन स्मार्टफोन्स के दाम

नई दिल्ली:Amazon पर सोमवार यानी आज से Samsung Day Sale की शुरुआत हो गई है। यह सेल 18 जून से लेकर 21 जून तक चलेगी। 4 दिनों तक चलने वालेे इस सेल में सैमसंग के स्मार्टफोन्स केे अलावा कई प्रॉडक्ट्स पर ऑफर मिल रहा है।

अमेज़न के इस सेल में ग्राहक सैमसंग की ओन सीरीज से लेकर गैलेक्सी की A सीरीज स्मार्टफोन पर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।

क्या है ऑफर्स ?

Samsung galaxy on 7 prime (4 जीबी) इस सेल के दौरान 14,990 रुपये की जगह 12,990 रुपये में मिल रहा है। वहीं galaxy on 7 prime (3 जीबी) को मात्र 10,990 में खरीदा जा सकता है। सैमसंग के Galaxy on 7 Prime को 7,990 रुपये की जगह 6,390 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक सिटी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक केे कार्ड का इस्तेमाल पेमेंट करने में करेंगे तो कैशबैक का भी फायदा उठा सकते हैं।

सैमसंग की A सीरीज के स्मार्टफोन पर भी ग्राहक डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। Samsung Galaxy A8 Plus (6 जीबी रैम) स्मार्टफोन को ग्राहक 34,990 रुपये की जगह मात्र 27,990 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही इस हैंडसेट की खरीदारी पर ग्राहकों को 1000 रुपये का एक्ट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं Samsung Galaxy A6 स्मार्टफोन को 24 महीने तक 1,260 रुपये महीने कि EMI पर लिया जा सकता है। साथ ही 28,000 रुपये वाले इस फोन को ग्राहक 25,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy J7 Duo को ग्राहक 3,000 रुपये की बचत के साथ 14,990 रुपये में खरीद सकते हैं। Galaxy J7 Prime 2 को 5,000 रुपये की बचत के साथ 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Galaxy J4 के दोनों वेरिएंट्स पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। सैमसंग के स्मार्टफोन के अलावा कई और प्रॉडक्ट्स जैसे Gear S3 फ्रंटिअर स्मार्टवॉच और Gear Sport स्मार्टवॉचपर भी डिस्काउंट मिल रहा है।

Published on:
18 Jun 2018 03:47 pm