सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने इंटरनेशनल रोमिंग पैक किया पेश 168 रुपये हैं इस प्लान की कीमत यूजर्स 90 दिनों तक ले सकते हैं इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा
नई दिल्ली:भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत STV 168 रुपये है। कंपनी ने इस प्लान को उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जो अपने नंबर पर इंटरनेशनल रोमिंग की सर्विस को एक्टिवेट करना चाहते हैं या फिर उसकी वैधता बढ़ाना चाहते हैं। STV 168 का लाभ यूजर्स लिमिटेड समय तक ही उठा सकते हैं। बीएसएनएल के STV 168 ऑफर का लाभ ग्राहक सिर्फ 9 सितंबर 2019 तक ही ले सकते हैं। STV 168 के जरिए यूजर्स को 90 दिनों की वैधता के साथ इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा मिलेगी। बता दें कि bsnl के इस सर्विस का लाभ केरल के यूजर्स ही उठा सकते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में BSNL ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के नाम से 151 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी वैधता 180 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज, 1GB हाई-स्पीड 3G डाटा और 100 मैसेज मिलेगा। साथ ही इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग बेनिफिट भी मिलेगा, जो मुंबई व दिल्ली सर्किल में काम करेगा। इसमें ग्राहकों को किसी प्रकार की FUP लिमिट नहीं मिलती है। हालांकि इस प्लान ने मिलने वाले डाटा, SMS और कॉलिंग बैनिफिट्स का फायदा आप सिर्फ 24 दिनों तक ही उठा सकते हैं, जबकि वैधता 180 दिनों की है।
बता दें कि BSNL ने अपने यूजर्स के लिए मार्च में भी 180 दिनों की वैधता के साथ 599 रुपये की कीमत में नया प्लान पेश किया था। इस प्लान की खास बात है कि इसे किसी भी दूसरे प्लान के साथ मर्ज कर सकते है। इसके बाद इस प्लान की वैधता 180 दिनों की हो जाएगी। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में फ्री लोकल कॉल, STD और रेमिंग कॉल मिलेगा।