
नई दिल्ली:bsnl अपने यूजर्स को कम कीमत में बेहतरीन डाटा प्लान दे कर रहा है, जिसकी वैधता 129 दिनों की है । यह प्लान सिर्फ प्रीपैड यूजर्स के लिए है और इसका नाम 666 “Sixer” है , जिसमें यूजर्स को 3.7GB हर दिन डाटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को एक्सट्रा 2.2GB का 2G-3G डाटा भी दिया जाएगा। यानी हर रोज यूजर्स को 5.9GB डाटा मिलेगा। इसके आलाव इसमें ग्राहकों को कई और भी फायदे दिये जा रहे हैं।
इन प्लान पर मिल रहा एक्सट्रा डाटा
BSNL के इस प्लान में हर दिन ग्राहकों को 100 मैसेज फ्री मिलेगा। साथ ही बिना किसी FUP के अनलिमिटिड वॉयस कॉल मिलेगा। इसके अलावा भी कंपनी अपने नौ प्लान पर एक्सट्रा डाटा दे रहा है, जिसमें 186 रुपए, 429 रुपए, 485 रुपए और 999 रुपए वाले प्लान शामिल हैं। इसमें हर रोज 2.2GB डाटा दिया जाएगा। यानि अगर आप 1GB हर दिने डाटा पाते है तो वो बढ़कर 3.2GB हो जाए और अगर हर दिन 2GB मिलता है तो वो अब बढ़कर 4.2GB डाटा हो जाएगा।
BSNL CMD, अनुपम श्रीवास्तव का कहना है कि इस ऑफर फेस्टिवल सीजन को देखते हुए दिया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ ग्राहक 16 सितंबर से उठा सकते है, क्योंकि 15 सितंबर तक जारी ऑफर्स की वैधता समाप्त हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह ऑफर दिवाली और नवरात्रि को देखते हुए लाया गया है।
गौरतलब है कि एयरटेल, वोडाफोन और जियो हर रोज नए एक्सट्रा डाटा प्लान पेश कर रहे हैं ताकी यूजर्स का खीचाव बना रहें। ऐसे में बीएसएनएल भला कैसे पीछे रह सकता है और त्यौहार देखते ही नए ऑफर पेश कर दिया है ताकी त्योहार के समय यूजर्स डाटा का लुफ्त उठा सकें।