इंसानों के फिटनेस ट्रैक के बारे में सुना होगा लेकिन अब गाय के लिए फिटनेस ट्रैकर लांच किया गया है
नई दिल्ली: हमारे देश में गाय का नाम सुनते ही लोगों के अंदर धर्मिक भावनाएं जगने लगती है और अगर गलती से गाय गायब हो जाए तो हंगामा मच जाता है। यही नहीं सियासत भी खुब होती है। ऐसे में गौ रक्षा की दुहाई देनी शुरू हो जाती है। भारत एक ऐसा देश है जहां गाय ने नाम पर चुनावी वोट मांगे जाते है और सियासत ऊपर-नीचे होती रहती है। ऐसे में आज हम आपकों बताएंगे कि इससे कैसे बचा जाएगा और गाय की देख -रेख कैसे की जाए ताकि आप कहीं भी रह कर अपने गाय का अपडेट ले सकते हैं।
दरअसल अभी तक इंसानों के फिटनेस ट्रैक के बारे में सुना होगा लेकिन अब गाय के लिए फिटनेस ट्रैकर लांच किया गया है और इसकी खासियत यह है कि इसमें जीपीएस का सपोर्ट दिया गया है और इसमें एक्सेलोमिटर का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे की अनचाही परिस्थितियों के बारे में जान सकते हैं। साथ ही फोन की मदद से गाय की लोकेश्न को ट्रैक कर सकते हैं। इस डिवाइस को गाय के कान पर लगाया जाएगा।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए डिवाइस की फिटनेस ट्रैकर से तुलना इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि यह डिवाइस ट्रैकर की तरह ही डाटा देती है। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि गाय के लिए वैज्ञानिकों ने कोई स्मार्ट डिवाइस बनायी हो। इससे पहले ही गाय के लिए स्मार्ट शर्ट बनाया गया था, जिसकी मदद से गाय के हेल्थ की जानकारी ली जा सकती थी।यानी अब आप अपने गाय को खोने से बचा सकते हैं।