13,000 रुपये की छूट पर मिल रहा LG G7 ThinQ Flipkart से खरीदारी करने पर मिलेंगे ये ऑफर्स फोन में है स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और डुअल रियर कैमरा
नई दिल्ली: कंपनी ने LG G7 ThinQ को भारत में पिछले साल 39,990 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब इस स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। ग्राहक फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) से 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया गया है।
LG G7 ThinQ ऑफर्स
फ्लिपकार्ट से खरीदारी के दौरान मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो इसे 4,667 रुपये शुरुआती नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक फोन पर 18,000 रुपये का फायदा भी उठा सकते हैं। अगर ग्राहक फोन को एक्सिस बैंक के जरिए इएमआई पर खरीदते हैं तो उन्हें 5% की छूट भी मिलेगी। फोन को 44% की छूट के साथ 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
LG G7 ThinQ स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन में 6.1 इंच का QHD प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो (3120×1440 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। डुअल सिम सपोर्ट करने वाले इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 SoC दिया गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया है। दोनों ही कैमरे 16-16 मेगापिक्सल वाले हैं। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो क्विक चार्ज 3.0 और वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह हैंडसेट IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है।