गैजेट

अगर ATM से नहीं निकल पाते हैं आपके पैसे, तो RBI के इस नियम के तहत मिल जाएंगे वापस

अकाउंट से कट गए हैं पैसे और ATM से नहीं निकले तो ना हों परेशान यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए 7 वर्किंग दिनों के अंदर आ जाएंगे पैसे वापस

2 min read
Those who make money from ATM change

नई दिल्ली:एटीएम ( ATM ) के जरिए हम कभी भी अपने बैंक के कार्ड से पैसा निकाल सकते हैं। कई बार एटीएम से पैसा निकालने के दौरान हमारे अकाउंट से पैसा तो कट जाता है लेकिन एटीएम से पैसा नहीं निकलता है। ऐसा होना आम बात है और ये कभी भी किसी के साथ भी हो सकता है। अगर आपके साथ भी कभी एसी समस्या होती है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि आपका पैसा निश्चिंत तौर पर आपको मिल जाएगा।

एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर आपसे अकाउंट से पैसा कट जाने का मैसेज बैंक की तरफ से आता है लेकिन आपके साथ एक भी पैसा नहीं लगता है तो आप एटीएम के कैंसल बटन को दबा दें और उस दौरान अपने कार्ड का इस्तेमाल ना करें। इसके बाद सबसे पहले आप अपने बैंक के नजदीकी ब्रांच में जा कर संपर्क करें। अगर उस दौरान बैंक बंद हो तो अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर घटना की पूरी जानकारी दें।

कई बार तो ऐसी स्थिती में खुद-ब-खुद पैसा रिफंड हो जाता है। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो आपके द्वारा ट्रांजेक्शन फेल की शिकायत करने के बाद बैंक आपको 7 वर्किंग दिनों के अंदर आपका कटा हुवा पैसा आपके अकाउंट में वापस कर देगा। इसके लिए आपको ट्रांजेक्शन फेल होने की स्लिप बैंक को देना होगा। साथ ही एक लिखित शिकायत जिसमें घटना की पूरी जानकारी हो बैंक मैनेजर को देना होगा।

इतना करने के बाद भी अगर आपका बैंक पैसा वापस नहीं करता है तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( rbi ) के नियम के अनुसार आप बैंक से फाइन वसूल सकते हैं। इसके बाद बैंक आपको रेजाना 100 रुपये फाइन के तौर पर देगा।

Published on:
21 Jul 2019 10:37 am
Also Read
View All