इस बार इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दिल्ली स्थित एरोसिटी में हो रहा है। इस इवेंट के पहले दिन रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी और भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनिल मित्तल एक साथ मंच साझा करेंगे।
नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर से इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन होने जा रहा है। यह इवेंट 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलेगा। इस इवेंट का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन (DoT) और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा किया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस इवेंट के दौरान 5G, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड कम्प्युटिंग और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस बार इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दिल्ली स्थित एरोसिटी में हो रहा है। इस इवेंट के पहले दिन रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी और भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनिल मित्तल एक साथ मंच साझा करेंगे। वहीं, इस इवेंट में सरकार और टेलीकॉम सेक्टर के कड़ी बड़े दिग्गज भी जुड़ेंगे। इस बार के इवेंट में 5 जी पर ज्यादा फोक्स रहेगा जिसका डेमो इवेंट के दौरान दिखाया जाएगा। साथ ही सैमसंग और एयरटेल 5 जी बुथ भी लगाएंगे।
इस कार्यक्रम में नोकिया, क्वॉलकॉम, इंटेल, हुवावे, वोडाफोन, आइडिया, एयरटेल, रिलायंस जियो, फेसबुक और बीएसएनएल जैसी बड़ी कंपनिया पार्टनर हैं। इंडिया मोबाइल कांग्रेस में विदेश के 300 से अधिक एग्जीबिटर्स, 2000 सीएक्सओ, 1000 इंटरनेशनल मीडिया, 190 वैश्विक वक्ता और 1,00,000 लोग एक साथ होंगे। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018 का थीम न्यू डिजिटल होराइजंस "क्नेक्ट, क्रिएट और इनोवेट" है। उम्मीद है कि आज इस इवेंट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।
यह भी पढ़ें: डार्क मोड के साथ जल्द आएगा Messenger का नया वर्जन