रिपोर्ट के अनुसार, LG हाई एंड टीवी मार्केट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है और इसी के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही कंपनी ने एक एक वेबसाइट लॉन्च की है। यहि साइट खासतौर पर सिंग्नेचर ओएलईडी आर के लिए तैयार की गई है।
फेस्टिव सीजन के लिए सभी कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट मार्केट में लॉन्च करने की तैयारियां कर रही हैं। प्रमुख होम अप्लाएंस कंपनी LG electronics भी अपने टीवी सेगमेंट में एक अनोखा टीवी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार LG electronics अगले महीने अपना पहला रोलेबल टीवी ( rollable tv) बाजार में उतार सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, LG हाई एंड टीवी मार्केट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है और इसी के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही कंपनी ने एक एक वेबसाइट लॉन्च की है। यहि साइट खासतौर पर सिंग्नेचर ओएलईडी आर के लिए तैयार की गई है। इस वेबसाइट को वीवीआईपी कस्टमर्स से प्री-ऑर्डर हासिल करने के लिए बनाया गया है। संभावना है कि एजली अक्टूबर माह के अंत तक इस टीवी को लॉन्च कर सकती है।
पोस्टर की तरह होगा यह टीवी
बता दें कि पिछले वर्ष लॉग वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो सीईएस 2019 में दुनिया का पहला रोलेबल टीवी ओएलईडी टीवी-आर सीरीज के तहत पेश किया था। यह रोलेबल टीवी 65 इंच का होगा,जिसे पोस्टर की तरह लपेटकर एक बॉक्स में रखा जा सकेगा। इस टीवी के साथ एक बॉक्स मिलेगा। यूज करने के बाद इस टीवी को बॉक्स में रोल किया जा सकता है। इस टीवी की कीमत 85 हजार डॉलर के करीब रहने की उम्मीद है।
तीन मोड में रहेगा
रिपोर्ट के मुताबिक, यह टीवी तीन मोड में रहेगा। फुल व्यू मोड में ओएलईडी टीवी पूरा दिखाई देगा। वहीं लाइन व्यू मोड में इसका ज्यादातर हिस्सा एक स्पीकर बॉक्स के अंदर रहेगा और इसका थोड़ा-सा ही हिस्सा दिखाई देगा। इस मोड में टीवी में म्यूजिक, क्लॉक, फ्रेम, होम डैशबोर्ड और मूड जैसे ऑइकन दिखाई देंगे। जबकि जीरो व्यू मोड में टीवी पूरी तरह से स्पीकर बॉक्स के अंदर चला जाएगा। इस मोड में म्यूजिक या ऑडियो कंटेंट को सुना जा सकेगा। कंपनी के मुताबकि यह रोलेबल ओलेड टीवी वेबओएस पर काम करता है।