गैजेट

लॉन्च से पहले हुआ Samsung Galaxy Buds Pro की कीमतों लेकर यह खुलासा, आप भी जानें

सैमसंग के इन बड्स की कीमत आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल के एयर पॉड्स प्रो से कम होगी। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग अपने इन वायरलेस बड्स को नए साल में लॉन्च कर सकती है।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2020, 10:18 PM IST
samsung.png

सैमसंग जल्द ही वायरलेस गैलेक्सी बड्स प्रो लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही सैमसंग के इस वायरलेस बड्स की कीमत को लेकर खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सैमसंग के इन बड्स की कीमत आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल के एयर पॉड्स प्रो से कम होगी। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के आगामी वायरलेस गैलेक्सी बड्स प्रो डिवाइस की कीमत 199 डॉलर बताई जा रही है, जो कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से 14634.92 रुपये है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह एप्पल के एयर पॉड्स प्रो से 3677.12 रुपये सस्ता है।

जनवरी में हो सकते हैं लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग अपने इन वायरलेस बड्स को नए साल में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2021 में सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज के लॉन्च इवेंट में गैलेक्सी बड्स प्रो डिवाइस के भी अनावरण की संभावना जताई जा रही है। वॉकिंग कैट द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए स्लाइड्स के मुताबिक, गैलेक्सी बड्स प्रो की कीमत लान्च के वक्त 199 डॉलर बताए जाने की संभावना है।

मिलेंगे ऐसे फीचर्स
रिपोर्ट के अनुुसार सैमसंग के इन वायरलेस बड्स प्रो में आईपीएक्स7 का फीचर होगा, जो धूल और पानी से इसे बचाए रखेगा। इसके अलावा इसमें आठ घंटे तक की लिसनिंग टाइम भी है, जिसे चार्जिग केस के साथ 28 घंटे तक एक्सटेंड किया जा सकेगा। वॉकिंग केट ने एक और स्लाइट को साझा किया, जिसमें इसके 11एमएम वूफर और 6.5 एमएम ट्विटर से लैस होने का खुलासा हुआ।

स्पेशल ऑडियो फंक्शन
बता दें कि इससे पहले के मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि गैलेक्सी बड्स प्रो में फीचर्स एयर पॉड्स मैक्स और एयर पॉड्स प्रो में उपलब्ध स्पेशल ऑडियो फंक्शन की तरह ही होंगे। हाल ही सैमसंग ने एक अनोखो एयर ड्रेसर भी लॉन्च किया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें तीन हैंगर भी दिए हैं। इस डिवाइस में स्टीम और तेज हवा से कपड़ों को साफ किया जाता है। साथ ही यह डिवाइस कपड़ों को सैनेटाइज भी कर देता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 99.9 प्रतिषत जर्म्स खत्म हो जाते हैं।

Published on: