हजार रुपये से कम हो सकती है जियो फोन की कीमत
जियो फीचर फोन को लेकर खबरें आ रही हैं कि इस फीचर फोन की कीमत 1,000 रुपए से कम हो सकती है। साथ ही बताया जा रहा है कि इस फीचर फोन के साथ कंपनी एक मंथली सब्सक्रिप्षन प्लान भी ला सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन को 800,000 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।