Sound One X6 को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से खरीदा जा सकता है। यह वायरलेस ब्लूटूथ ईयरबड है जिसे किसी भी स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकता है।
नई दिल्ली: टेक कंपनी Sound One ने अपना नया वायरलेस ब्लूटूथ ईयरबड Sound One X6 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए ईयरबड की कीमत 7,990 रुपये है लेकिन फिलहाल इसे स्पेशल ऑफर के साथ 2,750 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है। मतलब की ग्राहक इस पर 5,240 रुपये के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। Sound One X6 को ई-कॉमर्स साइट्स फ्लिपकार्ट, अमेजन और पेटीएम से खरीदा जा सकता है और यह एक साल की वारंटी के साथ आता है।
Sound One X6 एचडी क्वालिटी साउंड प्रोड्यूस करता है। इस ईयरबड के जरिए यूजर्स बड़े आराम से घंटो भर संगीत सुनने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसका इस्तेमाल जिम में एक्सर्साइज और रनिंग के दौरान भी किया जा सकता है। दोनों ही ईयरबड में 65-65 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं यह 200 एमएएच की चार्जिंग केस के साथ आता है, जो फुल चार्ज होने में 2 घंटे का समय लेता है और 10 घंटे का बैटरी बैकअप देता है।
इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ ट्रांसमिशन डिस्टेंस 10 मीटर का है। मतलब की यूजर्स 10 मीटर की दूरी तक डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। प्रीमियम डिजाइन वाले इस ईयरबड में वॉयस असिस्टेंट के लिए built MIC एक्सिस दी गई है।