टेलीकॉम सेक्टर में वोडाफोन ने पहली बार 300 रुपये से कम का ऐसा प्लान पेश किया है जिसकी वैधता 84 दिनों की है।
नई दिल्ली:vodafone ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया प्लान पेश किया है। कंपनी के इस प्लान की कीमत 279 रुपये है जिसमें यूजर्स को 84 दिनों तक सारी सुविधाएं मिलेंगी। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डाटा का फायदा मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान से रिलायंस जियो और एयरटेल को अच्छी टक्कर मिल सकती है।
Vodafone 279 रुपये प्लान
आपको बता दें टेलीकॉम सेक्टर में वोडाफोन ने पहली बार 300 रुपये से कम का ऐसा प्लान पेश किया है जिसकी वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगा। वहीं, कॉलिंग को लेकर प्रतिदिन 250 मिनट और प्रतिहफ्ते 1000 मिनट की बाध्यता रहेगी। इसके अलावा 4 जीबी 3 जी और 4जी डाटा मिलेगा। हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। आपको बता दें ये प्लान कंपनी के 4G सर्किल में चुनिंदा यूजर्स के लिए ही मान्य होगा।
Vodafone 597 रुपये प्लान
इससे पहले हाल में ही वोडाफोन ने लंबी वैधता के साथ 597 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया था। कंपनी के इस प्लान में यूजर्स को 10 जीबी 4 जी डाटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स रोजाना 100 एसएमएस का फायदा भी उठा सकते हैं। लंबी वैधता के साथ आने वाले इस प्लान का फायदा यूजर्स 168 दिनों तक उठा सकते हैं।