Xiaomi के तीन स्मार्ट टीवी Mi TV 4 55- इंच, Mi TV 4A 32-इंच और Mi TV 4A 43-इंच की बिक्री आज शाम ५ बजे से शुरू हो रही है।
नई दिल्ली: Xiaomi ने हाल में अपने तीन स्मार्ट टीवी Mi TV 4 और Mi TV 4A के दो मॉडल लॉन्च किए थे, जिसकी बिक्री आज शाम ५ बजे से शुरू हो रही है। इसे ग्राहक ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट और Xiaomi से खरीद सकते हैं। Mi TV 4 55- इंच, Mi TV 4A 32-इंच और Mi TV 4A 43-इंच के साथ ग्राहकों के लिए उपल्बध है। इन तीनों मॉडल की कीमत 39,999 रुपए, 13,999 रुपए और 22,999 रुपए रखी गई है।
Xiaomi के स्मार्ट टीवी को खरीदते वक्त ग्राहकों को कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। जैसे- Mi TV 4A के 43 इंच और 32-इंच मॉडल पर JioFi कनेक्शन के साथ 2,200 रुपए का इंस्टैंट कैशबैक दिया जाएगा। इसके साथ ही दोनों पर 500 हजार घंटे का कंटेट दिया जाएगा, जिसमें से 80 फीसदी फ्री रहेंगे। 15भाषाओं के कंटेट इस मॉडल में शामिल हैं, जिसमे Hotstar, Voot, Sony liv, Zee5, Hungama play और Voot kids, Flicktree जैसे नाम है।
Mi TV 4A के 43 इंच
पिछले साल मार्च में चीन में Mi TV 4A को पेश किया गया था। हालांकि बाद में इसमें कई बदलाव करके भारत में लॉन्च किया गया। Mi TV 4A के 43 इंच वाले मॉल में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, 3 HDMI (वनARC) पोर्टस, एक Ethernet पोर्ट और एक AV कम्पोनेंट पोर्ट समेत कई फीचर दिए गए है। इसे साथ ही 3.5mm हेडफोन जैक स्पोर्ट भी दिया गया है।
Mi TV 4A 32-इंच
Mi TV 4A 32-इंच को पिछले साल जुलाई में चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें १जीबी रैम और ८ जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 178 डिग्री व्यू एंगल और 60Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ HD(1366x768) पिक्सल डिस्प्ले है। साथ ही क्वॉड-कोर Amlogic प्रोसेसर दिया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए WiFi, 3 HDMI (वनARC) पोर्टस, दो USB 2.0 पोर्ट, एक Ethernet पोर्ट और एक AV कम्पोनेंट पोर्ट और एक एंटीना पोर्ट दिया गया है।