आज कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिसके जरिए आप Social Media पर किसी के भी मैसेज पढ़ सकते हैं और सामने वाले को इसका पता तक नहीं चलेगा।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया का दायरा बढ़ता ही जा रहा है और इसके जरिए लोग एक-दूसरे के करीब आते जा रहे हैं, लेकिन कई बार यही सोशल मीडिया आपके लिए मुसीबत भी बन जाता है। जैसे- Facebook, Whatsapp, Instagram, Twitter समेत कई ऐसे साइट्स है जिनका यूज चैटिंग के लिए किया जाता है। ऐसे में होता यह है कई बार हम मैसेज पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन यह नहीं चाहते कि सामने वाले को इसकी भनक लगें। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिसके जरिए आप मैसेज पढ़ लेंगे और सामने वाले को इसका पता भी नहीं चलेगा।
सबसे पहले बात करते हैं Facebook मैसेंजर ऐप की। यहां अगर आप किसी व्यक्ति का मैसेज पढ़ना चाहते हैं और यह नहीं चाहते कि उसे पता चले की आपने मैसेज को पढ़ा है तो किसी भी मैसेज को पढ़ने से पहले मोबाइल को फ्लाइड मोड पर कर दें और फिर मैसेज को पढ़ें। ऐसा करने से सामने वाले को यह पता नहीं चल पाएगा कि आपने मैसेज को पढ़ा है या नहीं।
Whatsapp में ऐसा करने के लिए ऐप कि सेटिंग में जाए और वहां अकाउंट पर क्लिक करें। इसके बाद प्राइवेसी में जाकर Turn of Receipts को ऑन कर दें। इसके बाद आप आसानी से किसी भी मैसेज को पढ़ सकते हैं। ऐसा करने से किसी को पता भी नहीं चलेगा कि आपने मैसेज पढ़ा है या नहीं।
यह भी पढ़ें- LG G7 Thinq और G7 Plus Thinq लॉन्च, यहां जानिए फीचर
Instagram पर व्हाट्सअप की तरह कोई सेटिंग नहीं दी गई है। ऐसे में यहां पर मैसेज पढ़ने से पहले अपने मोबाइल को एयरप्ले मोड पर करें। इसके बाद मैसेज को पढ़ें। इससे सामने वाले को यह नहीं पता चलेगा कि आपने मैसेज पढ़ा भी है।
Twitterपर ऐसा करने के लिए ऐप के सेटिंग में जाए और वहां प्राइवेसी में क्लिक करके Read Receipt को बंद कर दें। ऐसा करने से सामने वाले व्यक्ति को यह नहीं पता चल पाएगा कि आपने उसका मैसेज पढ़ा भी है या नहीं।