गरियाबंद

CG News: छत्तीसगढ़ में भालू का आतंक, तेंदूपत्ता तोडऩे गए ग्रामीण पर हमला, मौके पर मौत

CG News: तौरेंगा बफर जोन के रेंजर ने घटना स्थल कोर क्षेत्र होने के कारण वन्यजीव के प्रकार पर स्थिति स्पष्ट नहीं की थी, किंतु विभागीय साक्ष्यों ने भालू के हमले की ओर ही इशारा किया है।

2 min read
May 04, 2026
छत्तीसगढ़ में भालू का आतंक (Photo AI)

CG News: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर इलाके में जंगली भालू के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बफर जोन के ग्राम गौरगांव निवासी सुकनाथ मंडावी रविवार सुबह अपनी बेटी के साथ मासूलकोय जंगल में तेंदूपत्ता तोडऩे गए थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया।

हमले में सुकनाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद वन विभाग के गलियारों में हडक़ंप मच गया है। सीतानदी कोर इलाके के रेंजर शैलेश बघेल ने भालू के हमले से ग्रामीण की मौत होने की पुष्टि की है। हालांकि, शुरुआत में तौरेंगा बफर जोन के रेंजर ने घटना स्थल कोर क्षेत्र होने के कारण वन्यजीव के प्रकार पर स्थिति स्पष्ट नहीं की थी, किंतु विभागीय साक्ष्यों ने भालू के हमले की ओर ही इशारा किया है।

वन विभाग ने इस दुखद घटना के बाद ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगलों में तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतें और वन्यजीवों के खतरों से सावधान रहें।

जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालुओं का हमला

अभी हाल ही में गरियाबंद जिले केग्राम हरदी निवासी संतु राम साहू एवं सुरेश कुमार साहू आज सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, तभी अचानक 6 भालुओं के दल ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ग्रामीणों ने किसी तरह साहस दिखाते हुए अपनी जान बचाई और मौके से निकलने में सफल रहे। घायल अवस्था में ही उन्होंने मोबाइल के माध्यम से अपने परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन तत्काल जंगल पहुंचे और दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल गरियाबंद में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगल क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण किया जाए तथा तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

गुफा में घुसकर भालू ने साधु बाबा को मार डाला

एमसीबी जिले के वनांचल ब्लॉक भरतपुर अंतर्गत ग्राम रेद स्थित बाघमाड़ा में शुक्रवार रात को दर्दनाक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिछले 17 साल से गांव से दूर गुफा में रह रहे बाबा को एक भालू ने मार (Bear killed Baba) डाला। गुफा में घुसकर भालू ने अपने पैने नाखूनों और दांतों से उन्हें नोंच दिया था। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह ग्रामीणों को हुई तो वे वहां पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फिर शव बरामद कर पीएम पश्चात अंतिम संस्कार किया गया। पढ़े पूरी खबर

Published on:
04 May 2026 01:00 pm
Also Read
View All