गरियाबंद

CG News: सखी सेंटर में भर्ती के लिए पात्र-अपात्रों की लिस्ट जारी, जानें कब होगा इंटरव्यू?

CG News: नौकरी खोज रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सखी वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न पदों पर भर्ती होनी है। जिसके लिए पात्र और अपात्रों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

less than 1 minute read

CG News: सखी वन स्टॉप सेंटर गरियाबंद में पैरा लीगल कार्मिक (वकील), पैरा मेडिकल कार्मिक और सुरक्षा गार्ड (नाइट गार्ड) के विभिन्न पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए आवेदन मिलने के बाद प्रशासन ने पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों को लेकर 10 फरवरी तक दावा-आपत्ति मांगी थी। 7 दावा आपत्ति आई।

CG News: इसका चयन समिति ने निराकरण किया। अब वॉक-इन इंटरव्यू और कौशल परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची को महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल और गरियाबंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू और कौशल परीक्षा के लिए दिनांक, स्थान और समय की जानकारी अलग से सूचना पत्र और मोबाइल के जरिए दी जाएगी।

Published on:
25 Feb 2025 11:52 am
Also Read
View All

अगली खबर