गरियाबंद

बेड के नीचे छुपा हुआ था वो, पति ने देख लिया तो पत्नी ने सुनाई बेबसी की दास्तान

पति को जब पूरी बात पता चली तो उसने इसकी शिकायत राजिम थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करने आरोपी के घर गयी तो पता चला की आरोपी घर से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

less than 1 minute read
बेड के नीचे छुपा हुआ था वो, पति ने देख लिया तो पत्नी ने सुनाई बेबसी की दास्तान

गरियाबंद. जिले के राजिम थाना क्षेत्र में विवाहित महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पति ने महिला के बैडरूम में आरोपी को देख लिया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार राजिम थाना क्षेत्र के कौंदकेरा गांव के रहने वाले सुशांत मंडल नाम के एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला की मज़बूरी का फायदा उठाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और महिला के साथ कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था।

महिला के पति ने आरोपी को अपने बेड के नीचे छुपा हुआ देख लिया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी से इस बारे में बात की। पहले तो महिला कुछ भी बताने से बचती रही लेकिन पति के बार बारे पूछने पर उसने पूरी बात अपने पति को बता दी। पूरी बात सुन पति के होश उड़ गए।

पति को जब पूरी बात पता चली तो उसने इसकी शिकायत राजिम थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करने आरोपी के घर गयी तो पता चला की आरोपी घर से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Published on:
20 Oct 2019 07:09 pm
Also Read
View All