गरियाबंद

NIA Raid : 8 जगहों पर टीम ने मारा छापा, मतदान दल पर हुए नक्सली हमले की करेगी जांच…पूर्व सरपंच समेत 6 गिरफ्तार

NIA Raid: विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान करवाकर लौट रही पोलिंग पार्टी को नक्सलियों ने निशाना बनाया था। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को मैनपुर से 12 किमी दूर बड़े गोबरा गांव में दबिश दी।
less than 1 minute read
NIA Raid

NIA Raid: विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान करवाकर लौट रही पोलिंग पार्टी को नक्सलियों ने निशाना बनाया था। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को मैनपुर से 12 किमी दूर बड़े गोबरा गांव में दबिश दी। 8 जगहों पर छापेमारी कर पूर्व सरपंच समेत 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि 17 नवंबर को मतदान दल घोर नक्सली प्रभावित इलाकों में मतदान करवाकर वापस लौट रहा था। इसी बीच बड़े गोबरा के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर पोलिंग पार्टी को निशाना बनाने की कोशिश की। घटना में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान जोगिंदर सिंह शहीद हो गए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल जिन तीन सुरक्षाकर्मियों की हत्या की जांच की फाइल एनआईए को सौंपी है, उसमें शहीद जोगिंदर सिंह का केस भी शामिल है।

NIA Raid In CG: एनआईए ने इसी सिलसिले में गुरुवार सुबह 8 बजे बड़े गोबरा में दबिश दी। यहां सबसे पहले पूर्व सरपंच भूपेंद्र यादव को पकड़ा गया। इसके बाद लगातार लखन यादव, मोहन यादव और सत्येंद्र यादव के घर दबिश दी गई। गांव में छापामार कार्रवाई दोपहर 1.30 बजे तक चली। इसके बाद एनआईए चारों हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई है। फिलहाल घटना में पकड़े गए लोगों की भूमिका स्पष्ट नहीं की गई है। परिवारवालों के पूछने पर टीम ने उनसे कहा कि बस पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। जांच में सब सही निकलेगा तो छोड़ देंगे।

Updated on:
14 Jun 2024 08:24 am
Published on:
14 Jun 2024 08:24 am
Also Read
View All
India Cycle Tour: छत्तीसगढ़ का बेटा बना देश की प्रेरणा, साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले गणेश निषाद, 5 राज्यों की यात्रा पूरी

स्कूल कार्यालय में कथित शराब-मुर्गा व अंडा पार्टी! सवाल पूछने पर कहा- ‘गेट आउट फ्रॉम हियर’, गरियाबंद शिक्षकों का Video Viral

Leopard rescue operation: गरियाबंद में एक महीने से दहशत फैला रहा था तेंदुआ, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

राजिम में अलौकिक दृश्य, 12 साल बाद बाढ़ के पानी से हुआ महादेव का जलाभिषेक, भारी बारिश से यह मार्ग बंद

Chhattisgarh Tourism: चींगरापगार जतमई और घटारानी में पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं, एसपी ने दिए कड़े निर्देश