Chhattisgarh Police Transfer: नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) में 91 पुलिसकर्मियों को पहली बार प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इसमें टीआई, एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम शामिल है। यह सभी बस्तर में पदस्थ पुलिसकर्मी और अधिकारी हैं। इन सभी को आगामी आदेश तक के लिए पदस्थ किया गया है। बता दें कि पहली बार पुलिसकर्मियों को एनआईए में पदस्थ किया गया है।