गयाजी में तिलक समारोह के दौरान भोजन करने के बाद 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी पीड़ितों को गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया है।
गयाजी में एक तिलक समारोह के दौरान भोजन करने के बाद 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ लोगों का इलाज निजी क्लीनिकों में भी चल रहा है।
सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस भेजकर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया और सभी का उपचार शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मरीजों की स्थिति सामान्य है, हालांकि कुछ लोगों की हालत अभी पूरी तरह स्थिर नहीं है। जानकारी के अनुसार, तिलक समारोह में शामिल सभी लोगों ने एक साथ भोजन किया था, जिसके बाद 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित हो गए।