गाज़ियाबाद

गाजियाबाद के होटल में 23 साल की महिला का मिला शव, दोस्त ने परिवार वालों को दी जानकारी

Ghaziabad News: गाजियाबाद के अनंत होटल में 23 साल की महिला का शव मिला है। महिला के दोस्त ने ही उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को बताया।

less than 1 minute read
ghaziabad_news.jpg
गाजियाबाद के रोहन एनक्लेव में स्थित अनन्त होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई।

गाजियाबाद के एक होटल में रविवार सुबह एक 23 साल युवती का शव मिला है। युवती के दोस्त ने उसके भाई को फोन करके मौत की जानकारी दी। मौके पर जब परिजन होटल पहुंचे तो कमरे में बेड पर युवती का शव पड़ा था। नाक से झाग निकल रहा था। सूचना देने वाला दोस्त गायब था।

बताया जा रहा है कि इसी साल 14 नवंबर को लड़की की शादी थी। घटना डासना के रोहन एन्क्लेव के अनंत होटल की है अनंत होटल पहले भी कई बार खबरों में रह चुका है। इससे पहले इसी होटल में बिहार की एक महिला मृत पाई गई थी। होटल को पहले मेट्रो होटल के नाम से जाना जाता था। हाल ही में इसका नाम बदल दिया गया है।


यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में चल रहे किसानों के प्रदर्शन में पहुंचे BKU के राकेश टिकैत, 13 दिनों से जीरो पॉइंट पर चल रहा है धरना
दोस्त ने भाई को फोन करके दी जानकारी

युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन के कल्लीगढ़ी निवासी दोस्त अजहरुद्दीन ने इस घटना के बारे में जानकारी दी थी। उसके बाद युवती के परिजन होटल पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंचकर युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

होटल के कमरे की जांच चल रही है: एसीपी
इस मामले को लेकर एसीपी सलोनी अग्रवाल ने कहा, "महिला की लाश की सूचना के बाद वेव सिटी पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम होटल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया होटल के पूरे कमरे की गहनता से जांच चल रही है। साथ ही युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
22 Oct 2023 03:26 pm
Published on:
22 Oct 2023 03:18 pm
Also Read
View All
Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए