29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेटर नोएडा में चल रहे किसानों के प्रदर्शन में पहुंचे BKU के राकेश टिकैत, 13 दिनों से जीरो पॉइंट पर चल रहा है धरना

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज ट्रैक्टर पर सवार होकर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे। यहां पर पिछले 13 दिनों से किसान अपनी मांगों को लेकर प्राधिकरण और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 21 Oct 2023, 9:03 PM IST

Rakesh Tikait reached farmers' protest at zero point in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वांइट पर चल रहे किसान के प्रदर्शन में पहुंचे राकेश टिकैत।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज यानी शनिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे हैं। पिछले 13 दिनों से यमुना एक्सप्रेस-वे के नीचे जीरो पॉइंट पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। यहां पर राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ किसानों के प्रदर्शनों में पहुंचे। मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद हैं। व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस की टीम को मौके पर तैनात किया गया है।

दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे जीरो पॉइंट पर सैकड़ों की संख्या में किसान अनिश्चितकाल तक धरने पर बैठे हैं। यहां पर किसान काफी लंबे समय से धरना- प्रदर्शन दे रहे हैं। किसानों का प्रदर्शन 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, किसानों के 10 प्रतिशत भूखंड, किसानों को आवासीय भूखंड और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को घर के बराबर जगह देना आदि मुद्दों पर है।

9 अक्टूबर से चल रहा है धरना- प्रदर्शन
21 अक्टूबर को इस धरने पर एक महापंचायत आयोजित की गई। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल हुए। 9 अक्टूबर से भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों का धरना प्रदर्शन ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस के जीरो पॉइंट पर चल रहा है।

यह भी पढ़ें: दीवाली तक नहीं मिलेगा गंगाजल, नोएडा वालों बचाकर रखें पानी, गंग नहर की होगी सफाई
किसानों की समस्याओं को लेकर पिछले 13 दिनों से किसान धरने पर बैठे हुए हैं। यह लोग तीनों प्राधिकरण के खिलाफ जमकर हल्ला बोल रहे हैं। अधिकारियों के साथ कई बार वार्ता हुई। लेकिन, वार्ता विफल रही।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग