गाज़ियाबाद

भूंसे के ढेर से मिला 3 साल के बच्चे का शव, चाचा-चाची पर हत्या का आरोप

बच्चे के परिवार का कहना है कि बच्चे के चाचा-चाची और परिवार के कुछ लोगों ने इस बच्चे को उठाया और उसकी हत्या कर दी।
2 min read
Child deadbody found

गाजियाबाद। जिले के मसूरी इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां भूंसे के ढेर से एक बच्चे का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्चे के साथ कुकर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। बच्चे के परिवार ने बच्चे के चाचा-चाची और परिवार के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में चाचा-चाची समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल यह शव इलाके के इनायतपुर में भूंसे के ढेर में दबा मिला है।

बच्चे के परिवार का कहना है कि बच्चे के चाचा-चाची और परिवार के कुछ लोगों ने इस बच्चे को उठाया और उसकी हत्या कर दी। बच्चे को साइकिल पर बैठाकर भूंसे से भरे हुए कमरे में ले जाया गया और वहां पर उसका गला दबा दिया गया। उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। सभी एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। बच्चे के परिवार का कहना है कि उनका बच्चे के चाचा-चाची से परिवारिक विवाद हुआ था। जिसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। बच्चे से पूरे मामले का बदला लिया गया।

आपको बता दें कि गाजियाबाद के मसूरी इलाके में ही करीब डेढ़ हफ्ते पहले 3 साल की बच्ची का शव भी इसी तरह खेत में मिला था। हालांकि इस मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन बाकी आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। वहीं एक के बाद एक मसूरी इलाके में यह दूसरी घटना सामने आई है। उधर इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि थाना मसूरी में एक 3 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ है जिसके परिजनों ने बच्चे के चाचा-चाची और उनकी लड़की के नाम थाने में हत्या की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Updated on:
30 Dec 2017 10:09 pm
Published on:
30 Dec 2017 10:09 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी