गाज़ियाबाद

यूपी के इस शहर में एक बार फिर 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की खौफनाक वारदात

मासूम से हैवानियत से इंसानियत हुई शर्मसार गांव के ही रहने वाले एक युवक ने वारदात को दिया अंजाम
2 min read
phtqyfss1-0.jpeg

गाजियाबाद. थाना भोजपुर इलाके में एक बार फिर उस वक्त इंसानियत शर्मसार हो गई, जब भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है । हालांकि, इस पूरे मामले की तहरीर थाने में दे दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। फिलहाल, आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: वक्त रहते बनवा लें अपने बच्चों का आधार कार्ड, वरना स्कूलों में नहीं मिल पाएगा Admission

मिली जानकारी के अनुसार थाना भोजपुर इलाके के एक गांव में बुधवार की शाम करीब 3 वर्षीय एक मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी । इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उस मासूम बच्ची को टॉफी और चॉकलेट का लालच दिया और उसे बहला-फुसलाकर वहां से ले गया और पास के ही एक खाली प्लॉट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि जिस पर बच्ची के साथ युवक छेड़छाड़ कर रही थी । उसी दौरान बच्ची ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया । इस घटना की जानकारी जैसे ही बच्ची के परिजनों को मिली तो बच्ची को चिकित्सक को इलाज के लिए दिखाया गया और आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी। सूचना के आधार पर पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

उधर, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना भोजपुर के थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया था । एक परिवार ने गांव के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है । उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

Published on:
23 Jan 2020 07:32 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी