गाज़ियाबाद

बड़ा खुलासा: यूपी की इन दो जेलों में बंद 37 कैदियों को एड्स, एक महिला भी शामिल, मचा हहाकार

यूपी के जेलों में जांच के दौरान हुआ बड़ा खुलासा, कैदियों में डर

2 min read
prisoners hiv positive on jail

गाजियाबाद/मेरठ।पश्चिम उत्तर प्रदेश के इन दो जिलों की जेल में बंद कैदियों की मेडिकल जांच में करीब 40 कैदियों में एड्स की पुष्टी हुर्इ है। एड्स पीड़ित कैदियों में पुरुषों समेत एक महिला कैदी भी शामिल है। कैदियों में मिली एचआर्इवी पाॅजिटिव रिपोर्ट के बाद पूरे प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों की जांच जारी है। वहीं कैदियों में एचआर्इवी की पुष्टी के बाद सभी पीड़ित कैदियों का इलाज शुरू करा दिया है। इनका इलाज जिला चिकित्सालय द्वारा निशुल्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-बिग ब्रेकिंग: शमी के बाद अब एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी फंसे मुसीबत में, लगा ये गंभीर आरोप

इन दो जिलों में बंद कैदी निकले एचआर्इवी पाॅजिटिव

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला जेल में 24 कैदियों को एड्स होने का मामला शासन स्तर तक गूंजने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में बंदियों में एचआईवी की जांच कराई गई थी। इसमें मेरठ आैर गाजियाबाद में भी सीएमआे द्घारा सभी कैदियों के एचआर्इवी टेस्ट कराये गये। इसमें बहुत ही चौकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसके बाद से पूरे प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों में डर बैठ गया है। वहीं मेरठ आैर गाजियाबाद की जेलों में कैदियों की एड्स रिपोर्ट में करीब 40 कैदियों में एचआर्इवी पाॅजिटीव है। इनमें एक महिला कैदी भी शामिल है। सभी कैदियों का इलाज जिला चिकित्सालय द्घारा निशुल्क किया जा रहा है।

दोनों जिलों की जेल में इतने कैदी है बंद

आपकों बता दें कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद की डासना मसूरी स्थित जिला कारागार में अभी 5 हजार कैदी बंद हैं। इन सभी की सीएमआे द्घारा एचआर्इवी की जांच करार्इ गर्इ। जिसकी रिपोर्ट आते ही सब सन्न रह गये। गोरखपुर के बाद डासना की जेल में 27 कैदी एचआर्इवी पाॅजिटिव है।एचआईवी पॉजिटिव कैदियों में एक महिला कैदी और 26 पुरुष कैदी है। वहीं मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में अब तक दस बंदियों में एड्स की पुष्टि हो चुकी है। जिनका इलाज चल रहा है। मेरठ सीएमओ राजकुमार के मुताबिक जिला कारागार में 10 बंदियों में एड्स की पुष्टि हुई है। महीने में दो बार जेल में कैंप लगाकर सभी बंदियों की जांच कराई जा रही है। सीएमओ मान रहे कि इनमें कुछ बंदी पहले से एचआईवी पॉजिटिव थे।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=0o9cWcp_Y18

अब तक 70 जिल जेलों में बंद इतने कैदियों में एचआर्इवी पाॅजिटिव

गोरखपुर में पिछले दिनों 24 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश की सभी जिलों की जिला जेलों में बंद कैदियों के एचआर्इवी जांच करार्इ गर्इ। इसमें अब तक मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर सहित बरेली ,इलाहाबाद ,लखनऊ, फैजाबाद , आगरा , वाराणसी और कानपुर समेत कई जिलों में 256 से भी ज्यादा कैदियों में एचआर्इवी पाॅजिटिव की पुष्टी हुर्इ है। अभी बाकी के जिलों में बंद कैदियों की जांच की जा रही है।

पिछले साल भी गाजियाबाद जेल में बंद इतने कैदियों में हुर्इ थी एचआईवी की पुष्टी

वहीं सीएमआे आैर जेल विभाग के अनुसार साल के बीच बीच में गाजियाबाद जेल में बंद कैदियों का मेडिकल टेस्ट कराया जाता है। इसी तरह पिछले 2017 में डासना जेल में बंद कैदियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया था। जिसमें 49 कैदियों में एचआर्इवी पाॅजिटिव की पुष्टी हुर्इ थी।

Published on:
09 Mar 2018 06:43 pm
Also Read
View All
11 महीने दर्द सहते रहे जयंत, फिर बेटियों ने उठाया ऐसा कदम जिसने बदल दी पूरी कहानी

गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नई परंपराओं पर भी रोक

गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो