मेरठ सीएमओ राजकुमार के मुताबिक जिला कारागार में 10 बंदियों में एचआईवी एड्स की पुष्टि हुई है। महीने में दो बार जेल में कैंप लगाकर सभी बंदियों की जांच कराई जा रही है। सीएमओ मान रहे कि इनमें कुछ बंदी पहले से HIV पॉजिटिव थे। दरअसल, गोरखपुर में पिछले दिनों 24 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद प्रदेशभर की सभी 70 जिलों में बंदियों का टेस्ट कराया गया। इसमें मेरठ गोरखपुर सहित बरेली, इलाहाबाद, लखनऊ, फैजाबाद, आगरा , वाराणसी और कानपुर समेत कई जिलों में 256 कैदी बंदियों को एड्स की बीमारी पाई गई। जिसको लेकर मेरठ में भी बंदियों की जांच की गई तो मेरठ जेल में 10 बंदियों को इसकी पुष्टि हुई।