7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HIV घटनाओं की जांच कराएगा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन

बांगरमऊ में HIV की घटना की जांच के लिए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन गंभीरता से जांच कराएगी।

2 min read
Google source verification
NACO investigation for HIV patients in Bangarmau

उन्नाव. बांगरमऊ में HIV की घटना की जांच के लिए National AIDS control oagnization गंभीरता से जांच कराएगी। नाको जीन की जांच हायर वायरोलॉजी नोएडा या पुणे में कराने का विचार बना रही है। जिसमें उन्नाव के एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को भी शामिल किया जा रहा है। गौरतलब है बांगरमऊ में HIV फैलने की घटना बड़े पैमाने पर हो रही है। जिससे प्रदेश में ही नहीं देश में भी गंभीरता से विचार विमर्श किया जा रहा है । इस संबंध में बातचीत करने पर एआरटी सेंटर नोडल अधिकारी डॉ आर के वर्मा ने बताया कि बांगरमऊ से आने वाले सभी फॉलोअप मरीजों की गहन जाच कराई जाएगी।

3 दर्जन से ज्यादा मरीज आए थे सामने

विशेषज्ञों ने लगभग 3 दर्जन एचआईवी पीड़ित मरीजों के वायरल लोड बढ़ने और सीडी फोर अकाउंट घटने की आशंका जताने के बाद यह जांच करने का निर्णय लिया गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार इसमें उम्र दराज पुरुष और महिलाएं और कुछ बच्चे भी हैं।जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से ही कम है। इसमें गर्भवती महिलाएं भी सामने आई हैं। परंतु एआरटी सेंटर ने इसका खुलासा नहीं किया है। बताया जाता है संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए जल्द ही बनारस हिंदू विश्वविद्यालय स्थित नोडल सेंटर के पैनल विशेषज्ञों से राय ली जाएगी। जिसमें जनपद के मरीजों की पहले हो चुकी जांच और अन्य रिपोर्ट का मिलान किया जा रहा है। एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी ने बताया कि बांगरमऊ से फालोअप के आने के बाद वायरल लोड और सीडी फोर अकाउंट की जांच की जा रही है।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का लिया जाएगा सहयोग

इसके बाद का उपचार देने के पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की पैनल में खून की जांच कराई जाएगी। गौरतलब है केंद्र सरकार के परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सभी एड्स पीड़ितों के लिए वायरल लोड टेस्टिंग कार्यक्रम का लोकार्पण किया है। जिसमें देश में सभी HIV रोगियों का वायरल लोड टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है। मरीजों में दवा प्रतिरोधक HIV विकसित होने से पहले ही उसे रोका जा सकेगा। इससे मरीजों के जीवन की प्रत्याशा भी बढ़ेगी। पिछले साल ही केंद्र सरकार ने एचआईवी पीड़ितों के लिए एंटी रेट्रोवायरस थेरेपी देने का फैसला लिया था। जिस से उन्नाव के मरीजों को लाभ पहुंचेगा केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने उन्नाव दौरे के समय मरीजों को एचआईवी मरीजों को अच्छी सुविधा देने का निर्णय की जानकारी दी थी।