6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग ब्रेकिंग: शमी के बाद अब एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी फंसे मुसीबत में, लगा ये गंभीर आरोप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 9 Mar 2018, 6:05 PM IST

nawazuddin siddiqui in big trouble

मुजफ्फरनगर। अभी भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मुजफ्फरनगर के रहनेवाले बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मामले ने सनसनी मचा दी है। दरअसल, नवाज पर अपनी पत्नी का जासूसी कराने के आरोप लगा है। पुलिस ने इस संबंध में उन्हें तलब भी किया था। लेकिन, नवाजुद्दीन थाने नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान नवाज का नाम लिया है।

गिरफ्तरा आरोपियों ने किया खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों ने ठाणे पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि नवाजुद्दीन अपनी पत्नी अंजलि सिद्दीकी का जासूसी करवा रहे थे। आरोपियों का कहना था कि नवाजुद्दीन ने जासूस की मदद से अपनी पत्नी की फोन कॉल डिटेल निकलवाई है। इसके अलावा नवाज ने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन का सीडीआर भी निकलवाया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने क्यों अपनी पत्नी का फोन डिटेल निकलवाया है।

टूटने के कगार पर पहुंच गई थी शादी

यहां आपको बतादें कि साल 2017 में नवाजुद्दीन की शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई थी। दरअसल, उनके भाई की पत्नी ने उन पर मारपीट, गाली-गलौच, दहेज मांगने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उनकी वाइफ आलिया अंजलि सिद्दीकी घर छोड़कर अकेल रहने लगी थी। गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अंजलि सिद्दीकी के दो बच्चे भी हैं।


बुढ़ाना के रहनेवाले हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

43 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहनेवाले हैं। हाल ही में अपनी भाभी के द्वारा चेयरमेन चुनाव लड़ने को लेकर वो काफी सर्खियों में थे। चुनाव के दौरान उन्होंने काफी प्रचार-प्रसार भी किया था। लेकिन, उनका स्टारडम उनकी भाभी को जीत नहीं दिला सकी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साल 1999 में आमिर खान की फिल्म सरफरोश से अपनी बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।