गाज़ियाबाद

बारात जाने से पहले दूल्हे के घर हुए सभी बेहोश, जानिये क्या थी वजह

घर में हो रही थी बारात ले जाने की तैयारी, रात में नशीला स्प्रे कर 4 लाख की ज्वेेलरी और 50 हजार की चोरी
2 min read
Hapur
बारात जाने से पहले दूल्हे के घर हुए सभी बेहोश, जानिये क्या थी वजह

हापुड़. पिलखुवा के मोहल्ला गढ़ी नई आबादी के एक घर मे उस समय हड़कंप मच गया जब एक बैंक कर्मचारी के यहां लाखों की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दे दिया। बता दें कि पीड़ित बैंक कर्मचारी दीपक की शनिवार यानी आज बारात जानी थी, लेकिन इससे पहले ही देर रात पूरे परिवार को नशीले स्प्रे से बेहोश कर चोरों ने चार लाख की ज्वेलरी व पचास हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं जब इस मामले में इंस्पेक्टर पिलखुवा से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे घटना की कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कोतवाली पिलखुवा के मोहल्ला गढ़ी नई आबादी में रहने वाले दीपक जो नोएडा सेक्टर-16 के एक बैंक में नौकरी करते हैं। शनिवार को दीपक की बारात जाने की तैयारी थी। पूरा परिवार बीती रात करीब 3 बजे तक जाग रहा था। इसी बीच अचानक बिजली गुल होने पर परिवार के लोग छत पर चले गए। जैसे ही वे नीचे आए तो उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। पीड़ित दीपक ने बताया के ताले तोड़कर चाेर तकरीबन 4 लाख की ज्वेलरी व 50 हजार की नकदी ले गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिवार के लोगों का कहना है कि किसी ने कोई नशीला स्प्रे सुंघाकर इस वारदात को अंजाम दिया है, क्योंकि परिवार के लोगों की जब आंख खुली तो उन्हें हल्की-हल्की बेहोशी लग रही थी। वहीं जब इस मामले की जानकारी इंस्पेक्टर पिलखुवा से की गई तो उन्हें घटना की कोई जानकारी होने से ही इनकार कर दिया।

Published on:
21 Jul 2018 12:38 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी