बागपत. बागपत में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय की आेर से एक ऐसा तुगलकी फरमान सुनाया गया है, जिससे पुलिस के होश उड़े हुए हैं। दरअसल, एक हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर की गई इस पंचायत में सीओ बड़ौत के टुकड़े-टुकड़े करने की सीधी धमकी दी गई है। मौके मौजूद एलआईयू अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी के आदेश पर धमकी देने के आरोपी और उसके भाई के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।