गाजियाबाद. मोदीनगर के एक स्कूल से 9वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा का अपहरण एक महिला द्वारा किया गया है, जिसने स्कूल में खुद को छात्रा की मां बताया था। अब इस मामले में एक सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें महिला छात्रा को ले जाती दिख रही है और छात्रा भी बिना किसी विरोध के साथ उसके साथ जा रही है। परिजनों का आरोप है कि महिला ने बहला-फुसलाकर बच्ची का अपहरण किया है। वहीं कुछ लोग इसे हिप्नोटिज्म से जोड़कर देख रहे हैं।