मेरठ. जाको राखे साईंया मार सके ना कोय... यह कहावत उस समय सही साबित हुई जब आत्महत्या के इरादे से रेल की पटरी पर लेटी युवती के ऊपर से ट्रेन गुजरने के बाद भी उसका बाल भी बांका नहीं हुआ। दरअसल, गृह क्लेश में बहरानपुर निवासी एक युवती शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर लेट गई। इस दौरान उसके ऊपर से नौचंदी एक्सप्रेस गुजर गई। हैरत की बात यह है कि ट्रेन गुजरने के बावजूद युवती सुरक्षित बच गई।