इदरीश पर एनसीआर और पश्चिमी यूपी में लूट,डकैती,हत्या और शस्त्र अधिनियम के सत्रह मुकदमें दर्ज है जिसमे से कई वारदातों को नोएडा में अंजाम दिया गया है। मुरादाबाद जनपद के छजलैट थाने में इदरीश के खिलाफ छह मुकदमें दर्ज किए गए है। लंबे समय से फरार चल रहें इदरीश के खिलाफ एसएसपी मुरादाबाद ने पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है जबकि हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर थाने में एक हत्या के मामले में इदरीश पर हापुड़ पुलिस ने भी पच्चीस हजार का इनाम रखा था।