17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ
पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश दीपक गिरी (किंग-कॉग)
Play video

पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश दीपक गिरी (किंग-कॉग)

बरामद की दस मोटर साइकिल

Google source verification

मऊ

image

Sunil Yadav

Jul 15, 2018

मऊ. उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद की कोतवाली पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामियां बदमाश को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। साथ ही पुलिस ने इसके गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। और इनके पास से चोरी की दस मोटर साइकिल बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों ने शहर में वाहन चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा था। जिसपर लगाम लगाने के लिए सीओ सिटी राजकुमार के नेतृत्व में एक एंटी थेप्ट टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 14 जुलाई शनिवार की शाम 4 बजे नगर के मंडी समिति के पास से तीन वाहन चोर को 10 मोटर साइकिल के साथ धर दबोचे गया। पकड़े गए तीनों वाहन चोरों में मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट भटौली निवासी पच्चीस हजार का इनामिया दीपक गिरी भी शामिल है। साथ ही पुलिस ने दक्षिणटोला थाना के मदन पूरा निवासी आकिब व सरायलखंसी थाना क्षेत्र के आदेडीह निवासी अतुल चौहान उर्फ अजय चौहान को भी पकड़ा है।

उन्होंने ने कहा कि दीपक गिरी बेहद ही शातिर आपराधी और आपराध की दुनिया में इसे किंग-कॉग कहा जाता है। और इसकी गिरफ्तारी से निश्चित रूप से शहरवासीयों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि ये लोग ऑन डिमांड बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।