गाज़ियाबाद

Coronavirus: ईरान में फंसे 58 भारतीयों को लेकर हिंडन एयरबेस पहुंचा वायुसेना का विमान

Highlights: -सोमवार को ईरान के तेहरान एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान हिंडन एयरबेस पहुंचा -सभी यात्रियों की जांच-पड़ताल की गई और निगरानी के लिए मेडिकल टीम के साथ भेज दिया गया -विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी
less than 1 minute read
imgonline-com-ua-twotoone-jzvjrdxbhhc.jpg

गाजियाबाद। चीन के वुहान शहर ने पनपे कोरोना वायरस ने धीरे-धीरे दुनियाभर के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चलते केंद्र सरकार उन सभी भारतीयों को स्वदेश लाने में जुटी है जो दूसरे प्रभावित देशों में फंसे हुए हैं। इस कड़ी में मंगलवार को भारतीय वायुसेना का विमान आईएएफ सी -17 ग्लोबमास्टर ईरान में फंसे 58 भारतीयों को लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंचा।

सोमवार को ईरान के तेहरान एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान हिंडन एयरबेस पहुंचा। जहां सभी यात्रियों की जांच-पड़ताल की गई और निगरानी के लिए मेडिकल टीम के साथ भेज दिया गया। वहीं इस बाबत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट कर जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि 58 भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था ईरान से वापस लाया गया।

उन्होंने भारतीय वायु सेना और भारतीय दूतावास व मेडिकल टीम के प्रयासों के साथ-साथ ईरानी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होने कहा कि ईरान कोरोनोवायरस उपन्यास से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से है और अब जल्द ही वहां फंसे अन्य लोगों को भी भारत में लेकर आया जा रहा है।

Updated on:
11 Mar 2020 04:42 pm
Published on:
11 Mar 2020 04:41 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी