गाज़ियाबाद

शादी की पहली ही रात पति की हैवानियत, पत्नी के साथ की मारपीट, प्राइवेट पार्ट्स भी किए डैमेज

अस्पताल में गंभीर हालत में नवविवाहिता

2 min read
शादी की पहली ही रात पति की हैवानियत, पत्नी के साथ की मारपीट, प्राइवेट पार्ट्स भी किए डैमेज

गाजियाबाद। शादी के बाद तमाम अरमानों के साथ 22 साल की नवविवाहिता अपने मां-बाप का घर छोड़ कर अपने ससुराल पहुंची थी। लेकिन उसे तो इस बात का इल्म तक नहीं था की कुछ ही पलों में उसके तमाम सपने और अरमान शीशे की तरह चकनाचूर हो जाएंगे। शादी के पहले ही दिन नवविवाहिता के साथ जो कुछ भी हुआ उसे जान कर आप के रौंगटे खड़े जाएंगे। सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाले उसके पति ने, उसके साथ शादी की पहली ही रात ना सिर्फ मार-पीट की बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट्स को बुरी तरह डैमेज कर दिया। इतना ही नहीं इंसान से हैवान बने पति ने लोहे की रॉड जैसी किसी चीज से उसके प्राइवेट पार्ट्स को डैमेज कर दिया। इस ख़ौफ़नाक घटना के बाद युवती आज अस्पताल में जिंदगी और मौत की बीच जूझ रही है।

कोई सपने में भी कल्पना नहीं कर सकता जिस हैवानियत को उसके जीवन साथी ने अंजाम दिया। गाजियाबाद के निवाड़ी इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय नवविवाहिता की 8 जुलाई को बागपत के लुहारा सराय में रहने वाले एक युवक (नदीम) के साथ बड़े ही धूम-धाम से शादी हुई थी। लेकिन शादी के पहले ही दिन सुसराल में उसके साथ ख़ौफ़नाक घटना को अंजाम दिया गया। लेकिन इस बाते से अनजान जब लड़की का भाई अपना बहन को अगले दिन लेने उसके ससुराल पहुंचा तो पहले तो उसके ससुराल वालों ने उसे मिलने से मना कर दिया। लेकिन भाई जिद कर अपनी बहन से मिलने पहुंच गया। लेकिन बहन से मिलते ही उसके होश उड़ गए। जिस बहन को एक दिन पहले घर से हसी-खुशी विदा किया था आज वो बेसुध हालत में पड़ी थी। उसके प्राइवेट पार्ट्स से लगातार बलडिंग हो रही थी और लड़की बेहोशी के हालत में बेहद डरी हुयी थी।

ये भी पढ़ें

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल

बहन को इस हालत में देख लड़की का भाई उसे तुरंत सुसराल से लेकर कई अस्पताल पहुंचा। लेकिन वहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देख उसे एडमिट नहीं किया और उसे किसी बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद पीड़िता का परिवार उसे गाजियाबाद के एक नीजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पिछले 5 दिन से लड़की एडमिट है और जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है।

परिवार के अनुसार लड़की की हालत बेहद गम्भीर बनी हुई है। सुसराल में उसके साथ कुछ ऐसी घिनौनी घटना की गयी कि लड़की को नाजुक हालत में अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। लड़की के प्राइवेट पार्ट्स बुरी तरह डैमेज हो गये। उनका कहना है कि शक है कि लोहे की रॉड जैसी किसी चीज से उसके प्राइवेट पार्ट्स डेमेज किये गए हैं। इस घटना की पूरे मामले की शिकायत परिवार ने बागपत पुलिस से की है। अब पुलिस जांच और महिला के आईसीयू से बाहर आने पर ही पूरी घटना का पता चल पायेगा और साफ हो पायेगा की उसकी ऐसी हालत के लिए जिम्मेदार कौन हैं।

वहीं महिलाओं के लिए काम करने वाले एक एनजीओ मानव सेवा संस्थान की कार्यकर्ता मधुबाला ने लडक़ी का इलाज कर रहे डॉक्टर और पीड़िता से बात की और जो बातें सामने आई वो हैरान करने वाली हैं। महिला के प्राइवेट पार्ट्स में गम्भीर चोटे है। महिला के साथ अप्राकृतिक तरीके से जबरदस्ती की गई और महिला से सेक्सुअली हरैसमेंट किया गया।

ये भी पढ़ें

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: पुलिस के गले नहीं उतर रही ये बात
Published on:
14 Jul 2018 01:03 pm
Also Read
View All