गाज़ियाबाद

कांग्रेस की ये बड़ी नेता चला रही थी ठगी का गैंग!, खुला राज तो दिल्ली तक मचा हड़कंप, देखें वीडियो-

सैकड़ों लोगों से लकी ड्रॉ के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में गाजियाबाद कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष पर केस दर्ज
2 min read
ghaziabad
कांग्रेस की ये बड़ी नेता चला रही थी ठगी का गैंग!, खुला राज तो दिल्ली तक मचा हड़कंप

गाजियाबाद. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के गाजियाबाद जिले की महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा विवादों में फंस गर्इ हैं। उनके खिलाफ सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि पूजा चड्ढा ने लकी ड्रॉ के नाम पर सैकड़ों लोगों से कमेटी डलवाई गर्इ थी। उन ये गंभीर आरोप राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजिडेंसी में रहने वाली मानवाधिकार संरक्षण संस्था की समन्वयक अनीता खन्ना की आेर से लगाए गए हैं। पूजा चड्ढा पर आरोप है कि उन्होंने लोगों से लकी ड्रॉ के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपयों की ठगी की है। हालांकि इस मामले में पूजा चड्ढा का दावा है कि केस वापस ले लिया गया है। वहीं थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि फिलहाल मामला कोर्ट में है।

जानकारी के अनुसार, करीब दो हफ्ते पहले अनीता खन्ना ने करीब दर्जनभर महिलाआें के साथ एसएसपी कार्यालय जाकर कांग्रेस पार्टी की महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा के विरूद्ध शिकायत दी थी। इसके बाद एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल के आदेश पर थाना सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज किया था। अनीता खन्ना ने बताया कि जुलाई 2017 में पूजा ने उनसे 1500 प्रतिमाह जमा कराने के लिए कहा था। आरोप है कि पूजा चड्ढा ने सैकड़ों लोगों को इसी तरह झांसा देकर कहा था कि प्रत्येक माह एक लकी ड्रॉ निकलेगा, जिसका नाम चयनित होगा उसे 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद उसे शेष राशि नहीं दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया था कि इस लकी ड्रॉ में 100 से अधिक लोग उनके साथ जुड़े हुए हैं। इसमें शामिल जिन लोगों का नाम नहीं निकलेगा, उन्हें 11वें महीने में पूरे 15 हजार रुपये वापस लौटा दिए जाएंगे, लेकिन इसके बाद रुपये नहीं लौटाए गए।

अनीता का आरोप है कि जब उन्होंने नाम नहीं निकलने पर 11वें महीने में रुपये मांगे तो कुछ दिन बाद लौटाने की बात कही गई, लेकिन लगातार कहने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए। बता दें कि अनीता खन्ना की आेर से पूजा चड्ढा पर दर्ज कराए गए केस में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं ही हैं। हरसांव निवासी प्रदीप व पप्पन, शास्त्रीनगर निवासी विनीत व काव्या, राजनगर निवासी शालिनी अग्रवाल व पूर्वी और वीवीआइपी एड्रेसेज निवासी कमल से कुल 1,60,500 रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। वहीं इस संबंध में जब कांग्रेस महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा से बात की गर्इ तो उन्होंने कहा कि केस वापस ले लिया गया है।

Updated on:
16 Jan 2019 01:08 pm
Published on:
16 Jan 2019 10:42 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी