2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा खुलासाः ‘मायावती पैसे लेकर दे रही हैं लोकसभा चुनाव का टिकट’

भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने बसपा सुप्रीमो पर लगाए गंभीर आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Jan 2019, 1:11 PM IST

mayawati

बड़ा खुलासाः 'मायावती इतने पैसे लेकर दे रही हैं लोकसभा चुनाव का टिकट'

नोएडा. 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी बड़े दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बसपा जहां सपा से गठबंधन के बूते चुनावी नैया पार लगाने में जुटी है। वहीं भाजपा ने भी मायावती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय मंत्री आैर क्षेत्रीय सांसद डाॅ. महेश शर्मा ने मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बसपा पैसे लेकर लोकसभा का टिकट दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा की एक भी सीट नहीं हैं, फिर भी मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देखा जा रहा है। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले सपा में पिता-पुत्र के बीच विवाद था, अब चाचा भतीजे के बीच विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें- सपा-बसपा गठबंधन के बाद ये भाजपा विधायक आैर एमएलसी हुए बागी, किया ये बड़ा एेलान

बता दें कि उक्त बातें केंद्रीय मंत्री डाॅ. महेश शर्मा ने रबूपुरा के मीणा ठाकुरान मोहल्ले में आयोजित एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने यहां कहा कि यह गठबंधन केवल नेताआें का है, जनता का नहीं है। जनता आज भी भाजपा के साथ है। 2019 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश परिवार में पहले पिता-पुत्र के बीच विवाद था, अब चाचा-भतीजे के बीच विवाद पैदा हो गया है।

यह भी पढ़ें- खाली ट्रक में निकली 35 लाख की शराब, तस्करी का ये 'अनोखा' तरीका जानकर हो जाएंगे हैरान

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने अगले महीने नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास करने की बात फिर दोहराते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कम से कम 40 कंपनियां आएंगी। इससे स्थानीय युवाआें रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 4500 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं। इसमें भार्इपुर स्थित एेतिहासिक महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण, र्इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो आदि शामिल हैं। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बूथ स्तरीय अध्यक्षों व कार्यकर्ताआें के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति भी तैयार की। साथ ही सभी को जी-जान से जुट जाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें- सपा नेता के घर हुर्इ इतनी बड़ी चोरी, सीएम योगी आैर अखिलेश यादव तक पहुंचा मामला