2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा-बसपा गठबंधन के बाद ये भाजपा विधायक आैर एमएलसी हुए बागी, किया ये बड़ा एेलान, देखें वीडियो-

रैली के दौरान भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर आैर एमएलसी प्रशांत चौधरी ने ने दिखाए बगावती तेवर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Jan 2019, 1:03 PM IST

pm modi and amit shah

सपा-बसपा गठबंधन के बाद ये भाजपा विधायक आैर एमएलसी हुए बागी, किया ये बड़ा एेलान

मेरठ. मेरठ के नौचंदी मैदान में रविवार को गुर्जर अधिकार रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान गुर्जरों की राजनीतिक भागीदारी, सेना में गुर्जर रेजीमेंट, राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल में गुर्जर को शामिल करने समेत कर्इ मांगे रखी गर्इ। गुर्जर अधिकार रैली में भाजपा नेता मृगांका सिंह आैर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के अलावा गुर्जर समाज से राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के नेता भी शामिल हुए। इस मौके पर लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर के बागी तेवर नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कैबिनेट में गुर्जर मंत्री न बनाने से समाज में पीड़ा है। उन्होंने माना कि चूक तो हुर्इ है, लेकिन राजनीतिक पार्टियां धोखा देती हैं। वहीं रैली में पहुंचे हाल ही में भाजपा में शामिल हुए एमएलसी प्रशांत चौधरी ने तो यहां तक कह दिया कि बिरादरी को देखकर ही चुनाव में मतदान करना।

यह भी पढ़ें- इस युवक ने बर्थ डे पर अनोखे अंदाज में काटा केक कि पीछे पड़ गर्इ कर्इ थानों की पुलिस

दरसअल, मेरठ के नौचंदी मैदान में रविवार को गुर्जर अधिकार रैली का आयोजन किया गया था। रैली के आयोजक मुखिया गुर्जर ने महात्मा गांधी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। मुखिया गुर्जर ने कहा कि गांधी जी अंग्रेजों के पिटठू थे और अंग्रेजों की दलाली करते थे। उन्होंने कहा कि वह चाहते तो सरदार पटेल प्रधानमंत्री बनते और सरदार भगतसिंह को फांसी नहीं होती।

यह भी पढ़ें- खाली ट्रक में निकली 35 लाख की शराब, तस्करी का ये 'अनोखा' तरीका जानकर हो जाएंगे हैरान

इतना ही नहीं उन्होंने हनुमान जी, श्रीराम, गायत्री माता व 9 देवियों में से एक देवी को गुर्जर बता दिया। इस दौरान मंच से लोकसभा चुनाव में भाजपा से गुर्जर जाति के लिए 5 सीट देने की भी मांग की गर्इ। साथ ही चेतावनी दी गर्इ कि एेसा नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। साथ ही जेवर में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम भी सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखने की मांग भी सरकार से की गर्इ।

डाॅक्टर की हत्या के बाद यूपी के इस शहर में सांप्रदायिक तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश