2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: खाली ट्रक में निकली 35 लाख की शराब, तस्करी का ये ‘अनोखा’ तरीका जानकर हो जाएंगे हैरान

नोएडा में 35 लाख की शराब के साथ दो गिरफ्तार, हरियाणा से बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही थी शराब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 Jan 2019, 9:24 AM IST

noida

खाली ट्रक में निकली 35 लाख की शराब, तस्करी का ये 'अनोखा' तरीका जानकर हो जाएंगे हैरान

नोएडा. मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब अवैध शराब की खेप लेकर हरियाणा से बिहार जा रहे ट्रक को महामाया फ्लाईओवर पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। ट्रक से 350 पेटी शराब बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो लोगो को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- सपा नेता के घर हुर्इ इतनी बड़ी चोरी, सीएम योगी आैर अखिलेश यादव तक पहुंचा मामला

दरअसल, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने महामाया फ्लाईओवर पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो ट्रक बाहर से पूरी तरह खाली था, लेकिन जब गहनता से जांच की गर्इ तो पाया गया कि चालक की तरफ ट्रक में एक बॉक्स बनाया गया है। यह बॉक्स ऐसे बनाया गया था कि बाहर से देखने से अलग नहीं लग रहा था। उसे खोला गया तो बॉक्स के अंदर शराब मिली। ट्रक से 350 पेटी शराब बरामद हुई हैं। इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इसके साथ ही यूसुफ और विकास झा को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- डाॅक्टर की हत्या के बाद यूपी के इस शहर में सांप्रदायिक तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

सीओ फर्स्ट अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को ओल्ड फरीदाबाद से गोरखपुर तक ट्रक पहुंचाने के लिए बोला गया था। ये निर्देश फोन पर दिये गए थे। ट्रक के अंदर ही एक स्थान पर चाभी रखी मिली। ट्रक में ही उन्हें 20 हजार रुपये भी मिले, जो उन्हें फरीदाबाद से रास्ते में खर्च करने के लिए दिए गए थे। इन आरोपियों को गोरखपुर में ट्रक एक नियत स्थान पर खड़ा करके वापस लौटने के लिए कहा गया था। वहां से कोई दूसरा चालक व परिचालक ट्रक लेकर बिहार में प्रवेश करता। शराब किसने व कहां से भेजी और किसके पास व कहां पहुंचाई जानी थी। इसकी जानकारी होने से दोनों ने इनकार कर दिया है। सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार में शराब बंदी होने के कारण शराब 380 से 400 रुपये में प्रति बोतल बिकती है।

सड़क पर दिखा ये शानदार विमान तो हैरान हो गए लोग, देखने को जुट गई भीड़, देखें वीडियो-