3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता के घर हुर्इ इतनी बड़ी चोरी, सीएम योगी आैर अखिलेश यादव तक पहुंचा मामला

रिटायर दरोगा के बेटे आैर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव नीरज यादव ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Jan 2019, 3:45 PM IST

akhilesh yadav and cm yogi

सपा नेता के घर हुर्इ इतने लाख की चोरी, सीएम योगी आैर अखिलेश यादव तक पहुंचा मामला

बुलंदशहर. एक सेवानिवृत्त दरोगा के घर से 22 लाख की चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आर्इ है। बताया जा रहा है कि रात के समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उस वक्त रिटायर दरोगा की बुजुर्ग मां ही घर में सो रही थी। चोरों ने उनके कमरे की कुंडी लगाकर मां को कैमरे में कैद कर दिया आैर दूसरे कमरे रखी अलमारी तोड़ चोरों ने बेटे की शादी के लिए रखे डेढ़ लाख रुपये आैर जेवरात समेत करीब 22 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर फरार हो गए। इसकी सूचना रिटायर दरोगा के बेटे आैर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव नीरज यादव ने फोन पर गुलावठी थानाध्यक्ष को दी, लेकिन उनकी तरफ से कोर्इ संतुष्टि वाला जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आैर डीजीपी को ट्वीट किया। वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह भड़ाना ने सफार्इ देते हुए कहा कि मैं देर रात गस्त से लौटा था। सूचना के बाद चौकी प्रभारी व डायल 100 पुलिस को घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- रोक के बावजूद इस तरह बनाए जा रहे शस्त्र लाइसेंस, वायरल वीडियो में हुआ बड़ा खुलासा

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कैथाला निवासी रामवीर सिंह यादव बागपत जिले में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत थे। 31 दिसंबर 2018 को ही रिटायर होकर वे नोएडा स्थित घर लौटे थे। रामवीर सिंह ने बताया कि कैथाला गांव में स्थित उनके घर पर उनकी बुजुर्ग मां सो रही थी। बीती रात छत के रास्ते से चोर घर में घुसे और कमरे के बाहर से कुंडी लगाकर मां को कमरे में कैद कर दिया। दूसरे कमरे में अलमारी तोड़कर चोर नगदी के साथ सोने व चांदी के आभूषण समेत करीब 22 लाख रुपए का माल चोरी कर फरार हो गए।

यह भी पढ़े- डाॅक्टर की हत्या के बाद यूपी के इस शहर में सांप्रदायिक तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो-

रामवीर सिंह ने बताया कि उनका पुत्र नीरज यादव समाजवादी पार्टी युवजन सभा का प्रदेश सचिव है, जिसकी फरवरी में शादी है। उसकी शादी के लिए ही आभूषण खरीद कर घर में रखे थे। घटना के बाद नीरज यादव ने ने गुलावठी थाना अध्यक्ष को चोरी की फोन पर सूचना दी तो उन्होंने कोर्इ संतुष्टि वाला जवाब नहीं दिया। इससे आहत होकर नीरज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव आैर यूपी के डीजीपी को ट्वीट कर कार्रवार्इ की मांग की है। वहीं इस मामले कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि देर रात वह गस्त से लौटे थे। सूचना पर चौकी प्रभारी व डायल 100 पुलिस को घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सपा नेता आजम खान के घर पास पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जानिये क्या है मामला