2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता आजम खान के घर पास पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो-

पुलिस के लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़, पुलिस 7 लोगों को लिया हिरासत में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Jan 2019, 1:23 PM IST

rampur

सपा नेता आजम खान के घर पास पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जानिये क्या है मामला

रामपुर. मदरसा कोहना इलाके में गंज कोतवाली पुलिस ने अचानक उस समय लाठीचार्ज कर दिया। जब वर्षों से रह रहे एक परिवार को पुलिस और प्रशासन ने मकान मालिक की शिकायत पर घर से जबरन निकाल दिया। पुलिस की इस ज्यादती पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को मौके से खदेड़ दिया। बीच सड़क पर लाठीचार्ज के बाद राहगीरों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने करीब 7 लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें यह मामला सपा के कद्दावर नेता आजम खान के पास हुआ है।

यह भी पढ़ें- लाेकसभा चुनाव में मतदाताआें को लुभाने के लिए होर्लिक्स के डिब्बों में लखनऊ ले जारी रही इतने लाख की शराब पकड़ी

जानकारी के अनुसार, गंज कोतवाली क्षेत्र में जेल रोड स्थित नई मस्जिद के पास एक मकान को लेकर किराएदार और मकान मालिक के बीच विवाद चल रहा है। मकान में कमर जहां पत्नी बब्बू का परिवार रहता था। इस परिवार का कहना है कि वे कई सालों से मकान में रह रहे हैं। वहीं मकान मालिक पक्ष अधिकारियों से घर खाली कराने की शिकायत कर रहा था। शिकायत के बाद शनिवार को प्रशासन ने कार्रवाई कर दी। नगर मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश तिवारी और गंज कोतवाल नरेन्द्र त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किराएदार से मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने जबरन उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान मौजूद महिला पुलिस ने घर की महिलाओं को धक्के देकर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मकान का सामान निकालकर सड़क पर रख दिया। इसको लेकर हंगामा हुआ तो लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो अफरा-तफरी मच गई आैर सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके से करीब 7 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं गंज कोतवाल नरेंद्र त्यागी ने बताया कि इसमें पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। नगर मजिस्ट्रेट ने फोर्स मांगी थी, जिस पर पुलिस वहां गई थी। जिन लोगों को पकड़ा था। उनका शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें- लालची हेड कांस्टेबल ने करार्इ पुलिस विभाग की किरकिरी, एसपी ने नजीर पेश करने वाले कोतवाल को दी ये सजा, देखें वीडियो-

वहीं देर शाम तक किराएदार का सामान सड़क पर पड़ा रहा। जबकि पुलिस ने दूसरे पक्ष को उस मकान के भीतर प्रवेश करा दिया। किराएदार का आरोप है कि मकान को लेकर दूसरे पक्ष से झगड़ा न्यायलय में चल रहा है, लेकिन पुलिस के लोगों ने हमे किसी का कोई आदेश नहीं दिखाया और हमारा सामान घर के बाहर फेंक दिया।

गठबंधन के बाद इस इस दिग्गज नेता ने थामा मायावती का दामन, देखें वीडियो-