
लाेकसभा चुनाव में मतदाताआें को लुभाने के लिए होर्लिक्स के डिब्बों लखनऊ ले जारी रही इतने लाख की शराब पकड़ी
शामली. तिजयाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हरियाणा से यूपी में तस्करी कर लाई जा रही एक ट्रक से 55 लाख रुपये कीमत की शराब और होर्लिक्स का जखीरा पकड़ा है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब आगामी लोकसभा चुनाव में उपयोग की जानी थी। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
दरअसल, मामला जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित यूपी-हरियाणा बॉर्डर का है। जहां झिंझाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक भरकर शराब हरियाणा के अम्बाला से तस्करी कर यूपी के लखनऊ में ले जाई जाएगी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए झिंझाना के बिडोली में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हरियाणा की ओर से आ रहे एक ट्रक को जब पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो चेकिंग के दौरान पता चला कि ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब भरी है। पुलिस ने मौके से ही तीन शराब तस्कर धर्मेंद्र, लखविंदर आैर सुखविंदर को गिरफ्तार है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह शराब की बड़ी खेप हरियाणा के अंबाला से यूपी के लखनऊ में पहुंचानी थी और आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में शराब का मतदाताओं को लुभाने के लिए उपयोग होना था। पुलिस ने ट्रक से 175 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 787 पेटी होर्लिक टॉनिक बरामद किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 11 लाख रुपए व बरामद होर्लिक्स की कीमत 44 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी तस्कर होर्लिक्स के डिब्बो के नीचे शराब को छिपाकर ला रहे थे। पुलिस ने शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी तस्करों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Updated on:
12 Jan 2019, 3:53 PM IST
Published on:
12 Jan 2019, 3:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.